टीवी मसाला

Anupamaa को हिट बनाने के चक्कर में Rupali Ganguly को करनी पड़ी 20 घंटे की शिफ्ट, काम के चक्कर में ऐसी हुई हालत

Rupali Ganguly Works For 20 Hour Shift Continuously actress Shares Photos: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने अपने अंदाज से हमेशा सुर्खियां बटोरी हैं। उनका सीरियल 'अनुपमा' टीआरपी में नंबर 1 चल रहा है। लेकिन इस शो को नंबर 1 बनाने के लिए रुपाली गांगुली को लगातार 20 घंटे तक काम करना पड़ा।

Image

रुपाली गांगुली ने की 20 घंटे की शिफ्ट

Rupali Ganguly Works For 20 Hour Shift Continuously actress Shares Photos: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने अपनी एक्टिंग से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। रुपाली गांगुली ने अनुपमा बनकर घर-घर में अपनी पहचान बना ली है। उनका शो 'अनुपमा' टीआरपी लिस्ट में भी नंबर 1 पर बना रहता है। लेकिन इस शो को नंबर 1 बनाए रखने के लिए खुद रुपाली गांगुली भी कम मेहनत नहीं कर रही हैं। एक्ट्रेस को लगातार 20 घंटे की शिफ्ट करनी पड़ती है और इस बात का सबूत खुद रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने अपनी बीटीएस फोटोज शेयर कर दी हैं। रुपाली गांगुली की ये तस्वीरें देख पैंस भी हैरान हैं।

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने अपनी एक फोटो शेयर की। जिसमें वह बेहद दमकती हुई नजर आईं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रुपाली गांगुली ने बताया कि उनकी शिफ्ट सुबह 9 बजे से शुरू हुई थी। लेकिन अब सुबह के ही 3 बजकर 8 मिनट हो चुके हैं और उनकी शूटिंग चालू ही है। इसके साथ ही रुपाली गांगुली ने अपनी अगली तस्वीर शेयर की, जिसमें वह सिर में मसाज कराती दिखाई दीं। रुपाली गांगुली ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, "सुबह के 4:58 बज गए हैं और अब जाकर पैकअप हुआ है।"

रुपाली गांगुली ने की 20 घंटे की शिफ्ट

रुपाली गांगुली ने की 20 घंटे की शिफ्ट

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने अपनी अगली इंस्टाग्राम स्टोरी में दिखाया कि वह सुबह 5:42 बजे घर पहुंचीं। बता दें कि रुपाली गांगुली की इस बात की हर कोई तारीफ करता है कि वह बहुत मेहनती हैं और अपना काम पूरी शिद्दत के साथ करती हैं। अपनी इसी लग्न के कारण वह टीवी की सबसे हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस भी बन चुकी हैं। रुपाली गांगुली ने सालों बाद 'अनुपमा' के जरिए टीवी पर वापसी की थी और अपने इस शो से वह छा गईं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article