Anupamaa Major Twist: मौत के मुंह में समाएगी बिगड़ैल पाखी, अनुपमा के सिर आएगा बेटी की मौत का इल्जाम?

Anupamaa Major Twist: रुपाली गांगुली के धमाकेदार शो 'अनुपमा' में इन दिनों ट्विस्ट पर ट्विस्ट आ रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी शो की टीआरपी रेटिंग काफी गिर गई है। वहीं अब खबर आ रही है कि अनुपमा में जल्द ही सड़क हादसे में पाखी की मौत हो जाएगी, जिसका इल्जाम अनुपमा के सिर पर आएगा।

Anupamaa Major Twist: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना का धमाकेदार शो 'अनुपमा' (Anupamaa) इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो भले ही टीआरपी लिस्ट में सबसे ऊपर है, लेकिन इसकी रेटिंग में भारी गिरावट आई है। वहीं 'अनुपमा' की गिरती टीआरपी को देखते हुए मेकर्स ने इसमें एक साथ कई ट्विस्ट लाने का फैसला किया है। रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के शो 'अनुपमा' में माया के बाद एक और शख्स की मौत होने वाली है, जिसका इल्जाम किसी और पर नहीं बल्कि अनुपमा के सिर पर ही आने वाला है।

End of Feed