Anupamaa Maha Twist: रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly), अद्रिजा रॉय और शिवम खजूरिया स्टारर सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa) में तमाशा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। मेकर्स पूरी कोशिश कर रहे हैं कि सीरियल को अच्छी से अच्छी टीआरपी मिल सके। जैसा की आप सभी को मालूम है इन दिनों सीरियल 'अनुपमा' टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 शोज से पहली बार बाहर हुआ, जो मेकर्स के लिए एक खतरे की घंटी समान है। वहीं आज के एपिसोड में श्रुति अपने रंग दिखाते हुए प्रेम को असमंजस में डाल देती है लेकिन कैसे जानिए इस रिपोर्ट में। (टाइम्स नाउ नवभारत में ये भी पढ़ें: Mannat Update: विक्रांत ने बचाई मन्नत की जान, एक साल बाद हुआ बिछड़े महबूबों का मिलन)
अनुपमा का दमाद बना चोर/फोटो क्रेडिट-जियो हॉटस्टार
गौतम ने भरे श्रुति के कान
सीरियल 'अनुपमा' की शुरुआत हुई शाह हाउस से जहां प्रेरणा और अंश की हल्दी रस्म चल रही है। एक-एक कर सभी जमकर नाचेंगे लेकिन प्रेम नाराज ही रहेगा। इस दौरान प्रेरणा प्रेम को मनाएगी और दोनों मिलकर जमकर नाचते हैं। सभी को खुशी के माहोल में नाचते हुए देख अनुपमा इमोशनल हो जाएगी लेकिन इस खुशी को ग्रहण लगाता है गौतम। सीरियल में आगे गौतम श्रुति को भड़काएगा कि भले ही वो खुद को राही की मां मानती है। लेकिन राही ने दिल में मां का दर्जा अनुपमा को दिया है। सिर्फ यही नहीं गौतम ये तक कह देता है कि श्रुति अनुपमा से फूड कार्निवल मुकाबले में नहीं जीत सकती। ऐसे में श्रुति के मन में जलन की आग जलने लगती है। (टाइम्स नाउ नवभारत में ये भी पढ़ें: Dipika Kakar की बिगड़ी तबीयत, बेटे रूहान की भी हालत हुई खराब; कहां हैं पति शोएब इब्राहिम?)
अनुपमा का दमाद बना चोर/फोटो क्रेडिट-जियो हॉटस्टार
प्रेम पर दबाव बनाएगी श्रुति
सीरियल में आगे ट्विस्ट तब आता है जब श्रुति अनुपमा को एक डायरी में खाने की रेसपी लिखते हुए देख लेगी। वहीं गौतम जबरदस्ती प्रांशी को जबरदस्ती गोद में लेने की कोशिश करेगा तो अनुपमा उसकी हेकड़ी निकालेगी, ये कहते हुए कि वो एक अच्छा बाप नहीं बन पाया। दूसरी तरफ श्रुति प्रेम पर दबाव बनाएगी कि वो अनुपमा की सीक्रेट रेसपी वाली डायरी चुरा ले ताकि वे मुकाबला जीत सकें। जैसे ही प्रेम अनुपमा की डायरी चोरी कर वहाँ से नौ दो ग्यारह हो रहा होगा अनुपमा उसे पकड़ लेगी। अनुपमा बिना हिचकिचाए प्रेम को चोर कह देगी हालांकि ये सब एक सपना होगा जो प्रेम देखेगा खुली आंखों से।
