Anupamaa Leap: फिर शुरू होगा 'अनुपमा' का नया सफर! पुरानी कास्ट का एक साथ होगा सफाया

Anupamaa To Head For Another Leap: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि शो में जल्द ही लीप आने वाला है।

Anupamaa To Head For Another Leap: टीवी का पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' सालों से लोगों का खूब दिल जीत रहा है। 'अनुपमा' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने फैंस के प्रति शो की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। 'अनुपमा' की शुरुआत साल 2020 में हुई थी और तब से अब तक शो ने टीआरपी में टॉप पर अपनी जगह बखूबी बनाई हुई है। लेकिन हाल ही में रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि शो में जल्द ही एक लीप आने वाला है। लेकिन इस लीप के तहत शो की पुरानी कास्ट का सफाया हो जाएगा। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Rupali Ganguly ने खटखटाया बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा, पर्सनैलिटी राइट्स पर उठाया कदम

Anupamaa में आएगा लीप (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'अनुपमा' में जल्द ही लीप आने वाला है, जिसके बाद अनुपमा की कहानी नए सिरे से शुरू होगी। यूं तो लीप से जुड़ी ज्यादा जानकारियां सामने नहीं आई हैं। लेकिन खबरों के मुताबिक, रुपाली गांगुली को छोड़कर शो के कई कलाकारों की छुट्टी हो जाएगी। बताया जा रहा है कि 'अनुपमा' की स्टार कास्ट को काफी हद तक बदल दिया जाएगा। हालांकि अब 'अनुपमा' का सफर किस तरह से शुरू होगा, ये देखना बेहद दिलचस्प होने वाला है। रुपाली गांगुली के शो में आने वाले लीप को लेकर दर्शक भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "अब तीसरी पीढ़ी शुरू होगी।" दूसरे यूजर ने लिखा, "अनुपमा फिर से मुंबई में जाकर बस जाएगी।" तीसरे यूजर ने लिखा, "अब इस शो को बंद कर देना चाहिए।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: माही विज पर फूटा Love Gill की मां का गुस्सा, लगाई लताड़; जानें वजह

बता दें कि रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में पहले भी जनरेशन लीप आए हैं, जिसके बाद शो की स्टार कास्ट को बदल दिया गया था। आखिरी बार रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में चंद महीनों का लीप आया था, जिसके बाद अनुपमा गोवा चली गई थी। हालांकि अब शो में आने वाला लीप किस कहानी से जुड़ा होगा, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। साथ ही मेकर्स की ओर से भी 'अनुपमा' में आने वाले लीप का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

End of Feed