Dhurandhar: The Revenge: रुपाली गांगुली ने रिलीज से पहले देख ली फिल्म! रिव्यू देते हुए बोलीं- हर एक फ्रेम...

Anupamaa Fame Rupali Ganguly On Dhurandhar: The Revenge: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। हाल ही में रुपाली गांगुली ने बताया कि उन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' के कुछ हिस्से देखे हैं। उन्होंने फिल्म की तारीफ करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Anupamaa Fame Rupali Ganguly On Dhurandhar: The Revenge: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग मूवी 'धुरंधर: द रिवेंज' के साथ बड़े पर्दे पर तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। रणवीर सिंह 'धुरंधर: द रिवेंज' में जबरदस्त अवतार में दिखाई देंगे। इसकी झलकियां फिल्म के टीजर में ही दिख गई थीं। 'धुरंधर: द रिवेंज' के टीजर के सामने आने के बाद से ही लोगों में फिल्म को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटमेंट है। वहीं इस एक्साइटमेंट को अब 'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। उन्होंने हाल ही में अपडेट दिया है कि 'धुरंधर: द रिवेंज' का हर एक फ्रेम बेहद कमाल का है। रुपाली गांगुली ने बताया कि उन्होंने खुद इस फिल्म की कई झलकियां देखी हैं।

dhurandhar (2)

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने एनडीटीवी से बातचीत के दौरान 'धुरंधर: द रिवेंज' का पहला रिव्यू दिया। दरअसल, एक्ट्रेस के भाई विजय गांगुली ने 'धुरंधर' में 'शरारत' गाने को कोरियोग्राफ किया था। वहीं 'धुरंधर: द रिवेंज' में भी विजय गांगुली की कोरियोग्राफी का कमाल देखने को मिलेगा। ऐसे में एक्ट्रेस ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "मैंने 'धुरंधर' को थिएटर में दो बार देखा। क्या फिल्म है। मैं दूसरे पार्ट के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। कल ही मैंने दूसरे पार्ट के कुछ हिस्से देखे। विजय कुछ एडिट कर रहा था और हम वीडियो कॉल पर थे। वो बोला कि ये शॉट देख, वो शॉट देख। अरे, क्या शॉट था। मैंने कहा भी कि रिवाइंड करके फिर दिखा। हर एक फ्रेम कमाल का है।"

End of Feed