'कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए...'- CM रेखा गुप्ता पर हुए हमले से भड़कीं रुपाली गांगुली, ट्वीट देख लोगों ने किया ट्रोल

Rupali Ganguly Angry Over Attack On CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ बीते दिन हादसा हो गया। जन सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर एक शख्स ने हमला कर दिया। हालांकि बाद में पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले पर अब रुपाली गांगुली ने रिएक्शन दिया है।

Rupali Ganguly Angry Over Attack On CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ बीते दिन बड़ा हादसा हो गया। रेखा गुप्ता पर जन-सुनवाई के दौरान एक शख्स ने हमला कर दिया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले शख्स की पहचान राजेश खिमजीभाई सकारिया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ हत्या की कोशिश के तहत मामला दर्ज किया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए इस हमले से टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) भी भड़की नजर आईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर सीएम रेखा गुप्ता पर हुए हमले की निंदा की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को लेकर किया गया रुपाली गांगुली का ये ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो गया।

rupalig ganguly on rekha gupta

फोटो क्रेडिट- रुपाली गांगुली इंस्टाग्राम, सीएम रेखा गुप्ता फेसबुक

End of Feed