Anupamaa फेम Adhik Mehta की लगी लॉटरी, हाथ लगा फैंटेसी शो; इस हसीना संग फरमाएंगे इश्क

Adhik Mehta New Show: टीवी एक्टर अधिक मेहता काफी समय से स्क्रीन से दूर हैं और अब अधिक मेहता के हाथ एक नया शो लग गया है। ये शो काफी धमाकेदार होने वाला है। सीरियल फैंटेसी है।

Adhik Mehta New Show: टीवी एक्टर अधिक मेहता (Adhik Mehta) इंडस्ट्री में खास पहचान बनाने में लगे हैं। अधिक मेहता को फैंस सीरियल अनुपमा से जानते हैं। वह इस शो में अनुपमा (Anupamaa) के जमाई यानी पाखी के पति अधिक का रोल निभा चुके हैं। शो में उनका कैरेक्टर ग्रै शेड वाला था। एक समय पर अधिक बहुत अच्छा था और कुछ समय बाद अधिक जालिम पति भी बन गया था। अब एक्टर के हाथ एक नया शो लग गया है। इस शो में अधिक मेहता लीड रोल में नजर आएंगे, जो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'ऐसे व्यक्ति के साथ काम...' Prince Narula संग प्रोजेक्ट को Elvish Yadav ने मारी लात, दोनों के बीच बढ़ी दुश्मनी?)

hiba nawab-adik mehta

hiba nawab-adik mehta (photo credit- instagram)

    अधिक मेहता के हाथ लगा नया प्रोजेक्ट

    अधिक मेहता काफी समय से स्क्रीन से गायब हैं। आखिरी बार वह सीरियल मिलके भी हम ना मिले में नजर आए थे। अधिक का ये शो ऑफ एयर हो चुका है और अब एक्टर फिर से स्क्रीन पर धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दावा है कि अधिक मेहता को सब टीवी के नए शो के लिए लॉक कर लिया गया है। ये शो अमेरिका के हिट सिटकॉम बीविच्ड का भारतीय रूपांतरण होने वाला है, जिसमें ढेर सारा थ्रिलर है। सीरियल फैंटेसी वाला है और इसमें अधिक मेहता लीड रोल में नजर आएंगे। दावा है कि शो की कहानी एक जादुई दुनिया और आम परिवार के बीच के कॉमेडी और ड्रामा पर आधारित होगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अधिक मेहता के अपोजिट सीरियल में हिबा नवाब दिखाई देंगी। हिबा और अधिक इस शो में लीड रोल में नजर आने वाले हैं। हालांकि, अब तक दोनों कलाकारों की तरफ से अपकमिंग प्रोजेक्ट की पुष्टि नहीं हुई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Naagin 7 की रैप-अप पार्टी में Priyanka Chahar Choudhary ने काटा बवाल, Kanika Mann को दी कांटे की टक्कर)

    हिबा नवाब का आखिरी सीरियल

    बता दें कि हिबा नवाब आखिरी बार सीरियल झनक में नजर में नजर आई थीं। सीरियल में हिबा ने झनक का लीड रोल निभाया था, जो टीआरपी में छा गया था। शो झनक को फैंस का खूब प्यार मिला था और अब हिबा टीवी पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। अधिक मेहता भी सीरियल मिलके भी हम ना मिले के बाद कुछ म्यूजिक वीडियोज में नजर आए थे।

    End of Feed