TV Parvati Aka Sonarika Bhadoria Shares First Glimpse Of Daughter: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। सोनारिका भदौरिया ने टीवी पर कई हिट शोज किये हैं। लेकिन उन्होंने सबसे ज्यादा सुर्खियां टीवी की पार्वती बनकर यानी 'देवों के देव महादेव' से बटोरी थी। वहीं शादी के बाद से ही सोनारिका भदौरिया (Sonarika Bhadoria) इंडस्ट्री से दूर हैं और इन दिनों अपना सारा वक्त बेटी व परिवार को दे रही हैं। हाल ही में सोनारिका भदौरिया ने इंस्टाग्राम पर रील वीडियो शेयर कर पहली बार अपनी बेटी विरिका की झलक दिखाई है। इन झलक को देख कहा जा सकता है कि विरिका बेहद क्यूट हैं और उसकी आंखें बिल्कुल अपनी मम्मी यानी सोनारिका भदौरिया की तरह हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: TV की पार्वती ने पूल में उतरकर बढ़ाया तापमान, बेटी के 6 मंथ बर्थडे पर खोला यादों का पिटारा
सोनारिका भदौरिया (Sonarika Bhadoria) ने बेटी विरिका के छह महीने पूरे होने की खुशी में ये वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में सोनारिका भदौरिया की बेटी खेलती नजर आई। दो चोटी बांधे विरिका की क्यूटनेस देखने लायक रही। वहीं आंखें उसकी बिल्कुल एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया की तरह नजर आईं। सोनारिका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, "एक साल आधा पूरा होने पर ढेर सारी शुभकामनाएं प्यारी प्यारी सनशाइन बेटी।" सोनारिका भदौरिया द्वारा साझा किया गया ये वीडियो देखते ही देखते चर्चा में आ गया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: टीवी की 'पार्वती' को मिल गया अपना 'शंकर', सात जन्मों के लिए एक हुए

अपनी बेटी के साथ सोनारिका भदौरिया
सोनारिका भदौरिया (Sonarika Bhadoria) द्वारा साझा किये गए बेटी के इस वीडियो पर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "कितनी प्यारी है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "भगवान आपको आशीर्वाद दें प्रिंसेस।" तीसरे यूजर ने लिखा, "वाह क्या बात है, आंखें बिल्कुल अपनी मां जैसी हैं खूबसूरत।" तीसरे यूजर ने लिखा, "ये बहुत ही क्यूट है बिल्कुल आपकी तरह।" बता दें कि सोनारिका भदौरिया ने बीते साल 5 दिसंबर को बेटी को जन्म दिया था। एक्ट्रेस शादी के दो साल बाद मम्मी बनीं। सोनारिका भदौरिया और विकाश पराशर ने फरवरी, 2024 में शादी रचाई थी।
