Anupamaa New Entry: टीवी सीरियल अनुपमा (Anupamaa) में कहानी एक बार फिर बदलने वाली है। सीरियल में अनुपमा इन दिनों गोवा में है लेकिन वह कुछ समय के लिए अहमदाबाद लौटी थी। यहां पर अनुपमा ने प्रेम और राही के रेस्टोरेंट का सपना पूरी तरह तोड़ दिया और अब वह दिग्विजय के साथ रेस्टोरेंट शुरू करने गोवा लौट आई है लेकिन अब यहां पर अनुपमा की मुलाकात नए शख्स से होगी। रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) सीरियल में नए कलाकार की एंट्री होने वाली है, जो अमित डोलावत (Amit Dolawat) है और इस कलाकार की आने से अनुपमा की जिंदगी पर क्या असर पड़ेगा। आइए आपको बताते हैं। (ये भी पढ़ें: TV TRP Report: अनुपमा की हालत खराब, क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को मिलेगा जोरदार झटका; Top 5 में हुआ उलटफेर)
anupamaa- rupali ganguly-amit dolawat (photo credit- instagram)
अनुपमा में होगी नए कलाकार की एंट्री
टीवी सीरियल अनुपमा का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें शो में एंट्री लेने वाला नया कलाकार साफ देखा जा सकता है। इस शो में कुनाली नामदार नाम के कैरेक्टर की एंट्री होने वाली है। प्रोमो में साफ देखने के लिए मिला है कि अनुपमा बहुत ही मेहतन से साफी का रेस्टोरेंट खोलती है लेकिन वहां पर कोई कंस्टमर नहीं आता। तभी रेडियो पर अनुपमा कुनाली नामदार की आवाज सुनती है जो उस इंसान की डिमांड करता है, जिसे कुंवर पाक और पाकी केरी नुं गोठला नुं शाक बनाना आता है। कुनाली कहता है कि जिसे भी ये डिश बनानी आती है तो उससे आकर मिले। अनुपमा भी कुनाली के लिए वो डिश लेकर जाती है। इस शो में कुनाली के किरदार के रूप में एक्टर अमित डोलावत की एंट्री हो रही है। वह कई शोज का हिस्सा रह चुके हैं। अमित को फिल्मों में भी देखा गया है। (ये भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15 में रोहित शेट्टी के खतरनाक स्टंट का सामना करेंगे समर्थ जुरेल, इन नाम पर भी चर्चा)anupama (Instagram-photo credit)
