टीवी मसाला

Anupamaa New Entry: TRP के लिए शो में होगी इस नए कलाकार की एंट्री, अनुपमा की जिंदगी में रातों रात लाएगा बड़ा बदलाव

Anupama New Entry: सीरियल अनुपमा में नए कलाकार की एंट्री हो रही है। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें नए कलाकार की झलक साफ दिखी है। इस एक्टर के आने से अनुपमा की जिंदगी पर बड़ा असर पडे़गा।

Image

anupamaa- rupali ganguly-amit dolawat (photo credit- instagram)

Anupamaa New Entry: टीवी सीरियल अनुपमा (Anupamaa) में कहानी एक बार फिर बदलने वाली है। सीरियल में अनुपमा इन दिनों गोवा में है लेकिन वह कुछ समय के लिए अहमदाबाद लौटी थी। यहां पर अनुपमा ने प्रेम और राही के रेस्टोरेंट का सपना पूरी तरह तोड़ दिया और अब वह दिग्विजय के साथ रेस्टोरेंट शुरू करने गोवा लौट आई है लेकिन अब यहां पर अनुपमा की मुलाकात नए शख्स से होगी। रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) सीरियल में नए कलाकार की एंट्री होने वाली है, जो अमित डोलावत (Amit Dolawat) है और इस कलाकार की आने से अनुपमा की जिंदगी पर क्या असर पड़ेगा। आइए आपको बताते हैं। (ये भी पढ़ें: TV TRP Report: अनुपमा की हालत खराब, क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को मिलेगा जोरदार झटका; Top 5 में हुआ उलटफेर)

अनुपमा में होगी नए कलाकार की एंट्री

टीवी सीरियल अनुपमा का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें शो में एंट्री लेने वाला नया कलाकार साफ देखा जा सकता है। इस शो में कुनाली नामदार नाम के कैरेक्टर की एंट्री होने वाली है। प्रोमो में साफ देखने के लिए मिला है कि अनुपमा बहुत ही मेहतन से साफी का रेस्टोरेंट खोलती है लेकिन वहां पर कोई कंस्टमर नहीं आता। तभी रेडियो पर अनुपमा कुनाली नामदार की आवाज सुनती है जो उस इंसान की डिमांड करता है, जिसे कुंवर पाक और पाकी केरी नुं गोठला नुं शाक बनाना आता है। कुनाली कहता है कि जिसे भी ये डिश बनानी आती है तो उससे आकर मिले। अनुपमा भी कुनाली के लिए वो डिश लेकर जाती है। इस शो में कुनाली के किरदार के रूप में एक्टर अमित डोलावत की एंट्री हो रही है। वह कई शोज का हिस्सा रह चुके हैं। अमित को फिल्मों में भी देखा गया है। (ये भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15 में रोहित शेट्टी के खतरनाक स्टंट का सामना करेंगे समर्थ जुरेल, इन नाम पर भी चर्चा)
anupama

anupama (Instagram-photo credit)

अनुपमा में श्रुति मचाएगी तहलका

बता दें कि टीवी सीरियल अनुपमा में एक और कलाकार की एंट्री हो रही है। शो में एक पुराना कलाकार लौट रहा है, जिससे अनुपमा की जिंदगी पूरी तरह हिल जाएगी। शो में सुकीर्ति कांडपाल की वापसी हो रही हैं, जो सीरियल में श्रुति का रोल निभाती हुई नजर आई थीं। सीरियल का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में अनुज की तस्वीर पकड़े एक लड़की कार से निकलती है और सीधा राही से गले मिलती है और राही उसे श्रुति बोलती है। श्रुति से अनुपमा अमेरिका में भिड़ चुकी है और अब अहमदाबाद में भी श्रुति और अनुपमा का आमना सामना होगा।
Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article