Splitzvilla का एक्टर और Nima Denzongpa की एक्ट्रेस, Anupama Serial में हो रही 2 नई एंट्री

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Nov 16, 2022, 12:54 PM IST

2 New Entry in Anupama TV Serial: अनुपमा की कहानी को मजेदार बनाने के लिए मेकर्स एक और दांव खेलने जा रहे हैं। खबर आ रही है कि सीरियल अनुपमा जल्द ही 2 नए किरदारों की एंट्री होने वाली है।

Anupama tv serial latest news and gossip: अनुपमा में इन दिनों एक बार फिर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। पाखी की बदतमीजी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है, जिसे देख अनुपमा अपना आपा खो बैठी है। नौबत ये आ पड़ी है कि अनुपमा ने पाखी और अधिक को घर से बेघर कर दिया है। इसी फैमिली ड्रामा के कारण सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa Upcoming Episode) इस समय टीआरपी लिस्ट में नंबर वन की पोजिशन पर बना हुआ है।

Anupamaa New Entry

Anupamaa New Entry

अनुपमा की कहानी में इस समय जबरदस्त घमासान देखने को मिल रहा है। पाखी शादी से पहले हवा में उड़ने लगी है। ऐसे में अनुपमा ने बिना देर किए पाखी की अक्ल ठिकाने लगा दी। पाखी और अनुपमा की लड़ाई ने शो की कहानी को और भी दिलचस्प बना दिया है। इसी बीच अनुपमा की कहानी को मजेदार बनाने के लिए मेकर्स एक और दांव खेलने जा रहे हैं। खबर आ रही है कि सीरियल अनुपमा जल्द ही 2 नए किरदारों की एंट्री होने वाली है।

End of Feed