Anupama: राजन शाही का धमाकेदार शो 'अनुपमा' (Anupama) इन दिनों अपने भारी भरकम ट्विस्ट और टर्न्स के चलते सुर्खियों में बना हुआ है। आए दिन सीरियल के सेट की खबरें लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है। शो में वनराज का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुए सुधांशु पांडे ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने और रूपाली गांगुली के बीच चल रही कोल्ड वॉर को लेके बातचीत की। सिर्फ यही नहीं एक्टर ने बताया कि उनके रूपाली संग शो छोड़ने के बाद कैसे रिलेशन हैं। सीरियल 'अनुपमा' को रातों-रात ही सुधांशु पांडे समेत मदालसा शर्मा और गौरव खन्ना ने अलविदा कहा था।
अनुपमा फेम सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) कहते हैं कि भले ही बहुत सारे रुमर्स और कहानी गलियारे में उड़ रही हो लेकिन जो भी मैंने कहा था वो मेरा पक्ष था इस मामले पर और वो 100% सच था। इस चार सालों में अनुपमा में मेरा सफर काफी अच्छा रहा। हमेशा ये सोच कर खुश होऊँगा की मैं सीरियल का एक अहम पार्ट था। मेरी रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) संग बान्डिंग ठीक थी। हाल ही में मैंने उनसे चैट पर बात की हम दोनों किसी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बातचीत कर रहे थे। तो सब ठीक है।
इसी के साथ सुधांशु पांडे ने अनुपमा (Anupama) को अलविदा कहने पर कहा कि मैंने इसलिए सोशल मीडिया पर अपनी एग्जिट की घोषणा की क्यूंकी मेरा कर्तव्य था अपने फैंस को बताना। बता दें सुधांशु जल्द ही करण जौहर के शो ट्रेटर में नजर आने वाले हैं। इस शो में उर्फी जावेद, रफ्तार, अंशुला कपूर, मुकेश छबड़ा और करण पेटल जैसे स्टार नजर आने वाले हैं।
