Gaurav Sharma aka Toshu quit Anupamaa: रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर शो अनुपमा इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक राजन शाही के शो में 15 साल का लीप आने वाला है जिसके बाद कहानी में एक नया मोड़ देखने को मिलेगा। बता दें की अनुपमा दर्शकों के पसंदीदा शो में से एक है लेकीन वर्तमान ट्रैक ने फैंस के दिमाग को घुमा दिया है। इस बीच हमने बीते कुछ दिनों में देखा की पहले सुधांशु पांडे और फिर मदालसा शर्मा ने शो को अलविदा कह दिया। अब खबर आ रही है कि तोशु का किरदार निभाने वाले गौरव शर्मा (Gaurav Sharma) ने भी शो को क्विट कर दिया है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
अनुपमा को लेकर खबर आ रही है कि तोशु का किरदार निभाने वाले गौरव शर्मा (Gaurav Sharma) ने शो को अलविदा कह दिया है। साथ ही लीप के बाद एक्टर मनीष नागदेव तोशु का रोल प्ले करते नजर आएंगे। शो को अलविदा कहते हुए गौरव शर्मा ने इटाइम्स से कहा "मैंने फिल किया अब टाइम आ गया है जाने का। मुझे नहीं लगता की मैं 21 साल के पिता का रोल अदा कर सकता हूँ। अगर मैंने पिता का रोल करता हूँ तो मैं फस जाऊंगा। मैंने अनुपमा टीम के साथ अपना यह कंसर्न साझा किया और उन्होंने मेरी बात समझी भी। इस प्रोडक्शन के साथ काम करने मुझे बेहद खुशी है।
अनुपमा स्टार गौरव शर्मा ने आगे कहा "ये रिश्ता क्या कहलाता है और अनुपमा ने मुझे बहुत कुछ दिया है। और मुझे उम्मीद है कि मैंने कभी भविष्य में इनके साथ कॉलबोरेट करूंगा। बता दें कि अनुपमा में आशीष मेहरोत्रा की जगह गौरव शर्मा ने ली थी और तोशु के किरदार में गौरव को काफी पसंद भी किया गया है।
