Anupama Spoiler: अनुपमा को घर से धक्के देकर निकालेगा अनुज, माया के सामने मांगनी पड़ेगी भीख!

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 14, 2023, 01:04 PM IST

Anupama Episode Latest Spoiler Upcoming Twist: अब अनुपमा टीवी सीरियल के आने वाले एपिसोड में अनुज अपना आपा खो देगा। ऐसा लगता है कि छोटी अनु के घर से बाहर निकलने का अनुज के दिमाग पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ेगा, क्योंकि वह अपनी बेटी को सबसे ज्यादा प्यार करता है।

Anupama Spoiler Upcoming Twist: सीरियल अनुपमा ने सभी को टीवी स्क्रीन ने बांधे रखा है। यह शो काफी समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। प्रशंसक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि अनुपमा और अनुज कपाड़िया के जीवन में क्या होगा। फिलहाल छोटी अनु को लेकर बड़ा ड्रामा चल रहा है। अनुपमा और अनुज की बेटी ने माया के साथ दूर जाने का फैसला किया है जो उसकी बायलॉजिकल मां है।

Anupama Spoiler

अब आने वाले एपिसोड में, हम माया को अनुपमा को रियलिटी चेक देते हुए देखेंगे। अनुज, माया से बार-बार अनुरोध करेगा कि वह उसकी बेटी को उससे दूर न ले जाए। वह सचमुच माया से छोटी अनु को कपाड़िया घर में रहने देने के लिए विनती भी करेगा क्योंकि वह उसे एक बेहतर जीवन दे सकता है। लेकिन माया ने अपना मन बना लिया है। वहीं अनुपमा को भी माया से बार-बार माफी मांगते हुए देखा जाएगा।

End of Feed