Anupama: Rupali Ganguly ने दी बेटे समर को आंख नम कर देने वाली विदाई, मैसेज लिख बताया मां-बेटे का अनमोल रिश्ता

Rupali Ganguly Special Message For Sagar Parekh: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल अनुपमा एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने बेटे समर यानी सागर पारेख को विदाई देते हुए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल कर देने वाला मैसेज लिखा है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पढ़िए मैसेज।

Rupali Ganguly Special Message For Sagar Parekh: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल अनुपम में इन दिनों ट्विस्ट और टर्न्स खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। ऐसे में दर्शकों को सीरियल की बेहतरीन कहानी ने बांधे हुआ है। रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना की जोड़ी ने सभी को नानी याद दिला दी हैं। इसी के साथ सीरियल के करंट ट्रैक में समर की मौत हो गई है, ऐसे में सागर पारेख ने भी एग्जिट ले लिया है। बीती रात अनुपमा का किरदार निभा रही रुपाली गांगुली ने एक्टर के लिए लंबा चौड़ा मैसेज लिख अलविदा कहा है। जिसे पढ़ हर कोई इमोशनल हो गया है।

Anupama: Rupali Ganguly ने दी बेटे समर को आंख नम कर देने वाली विदाई, मैसेज लिख बताया मां-बेटे का अनमोल रिश्ता

Rupali Ganguly Special Message For Sagar Parekh: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल अनुपमा एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने बेटे समर यानी सागर पारेख को विदाई देते हुए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल कर देने वाला मैसेज लिखा है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पढ़िए मैसेज।

अनुपमा फेम रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) अपनी और सागर पारेख (Sagar Parekh) की खूबसूरत तस्वीर शेयर कर लिखती हैं की अनुपमा और उसका बाकुडा समर। टेलीविज़न पर निर्मित सबसे खूबसूरत माँ-बेटे के बंधन में से एक। एक बेटा जो उसकी दुनिया है और जिसके लिए उसकी मां ही उसकी दुनिया है, यह भावना तब और बढ़ गई जब सागर मेरे समर के रूप में सामने आए। अनुपमा (Anupama) अपने अनमोल बच्चे को अलविदा कह रही है, लेकिन एक व्यक्ति के रूप में आपके प्रति मेरे सच्चे प्यार ने इसे मेरे लिए और अधिक विश्वसनीय बना दिया है। शायद यह समर के लिए अनुपमा की अंतिम विदाई है (या शायद नहीं) लेकिन यह बंधन जो हमें मिला है वह हमेशा बना रहेगा। सागर जैसी खूबसूरत आत्मा होने के लिए धन्यवाद मेरी अनुपमा के लिए समर होने के लिए धन्यवाद, हमेशा चमकते रहो।

End of Feed