Anupama के सफर में अब भी हिस्सा बनी हुई हैं मदालसा शर्मा, इस वजह से हैं सीरियल में गायब

Madalsa Sharma Didn't Quit Anupama: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में नजर आ रही मदालसा शर्मा ने शो छोड़ने की खबरों पर रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस ने सभी के आगे यह ऐलान कर दिया है की वह शो छोड़कर नहीं गईं हैं। ऐसे में जानिए आखिर क्यूँ एक्ट्रेस इतने लंबे समय से अनुपमा के एपिसोड से गायब हैं।

Madalsa Sharma Didn't Quit Anupama: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में इन दिनों ट्विस्ट और टर्न्स की भरमार देखने को मिल रही है। कहानी में हर दिन एक से हटके एक मोड़ दिखाया जा रहा है जिससे टीआरपी में टॉप आने से अनुपमा को कोई रोक नहीं सकता। लीप के बाद वाले एपिसोड में नए कलाकारों को देखने को मिला लेकिन काव्या किरदार गायब दिखा। ऐसे में कई हफ्तों से खबरें उड़ रही थी की टीवी एक्ट्रेस मदालसा शर्मा ने शो छोड़ दिया है जिसको लेकर अब सच्चाई सामने आई है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए पूरी सच्चाई।

Madalsa Sharma Didn't Quit Anupama

कहानी में लीप के बाद अनुपमा (Anupama) में काव्या के किरदार को नहीं दिखाया गया है। शो में दिखाया जा रहा है की काव्या अपने माड्लिंग करियर के काम से बाहर विदेश में है। ऑनसकरें बेटी माही अपनी माँ को मिस कर काफी रोती हुई नजर आई। ऐसे में यह सब देख लोगों ने मेकर्स और एक्ट्रेस से सवाल पूछें की क्या मदालसा शर्मा शो छोड़ चुकी हैं। इसी बीच अब खुद एक्ट्रेस ने सभी को जवाब देते हुए कहा की यह सब खबरें झूठ है वह अब भी अनुपमा से जुड़ी हुई हैं।

End of Feed