Anupama Latest Spoiler: वनराज और काव्या की शादीशुदा जिंदगी में परेशानी लाएगा ये शख्स, पारितोष चुराएगा अपने बीवी के पैसे

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 11, 2023, 05:29 PM IST

Anupama Latest Spoiler: अनुपमा में मेकर्स शो की टीआरपी को बढ़ाने के लिए कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आने वाले हैं। शो में काव्या और परितोष की जिंदगी में उछल- पुथल चल रही हैं। इस हफ्ते होगी काव्या के लवर की एंट्री।

Anupama Latest Spoiler: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा (Anupama) में मजेदार ट्रैक चल रहा है। अपकमिंग ट्रैक में शो की कहानी परितोष और काव्या के इर्द गिर्द घूमेगी। अनुपमा जहां अपने और अनुज के रिश्ते को संभालना चाहती हैं इसलिए वो अपना पूरा ध्यान छोटी अनु पर दे रही हैं। इधर शाह परिवार में भी सभी लोग अपनी - अपनी लाइफ पर फोक्स कर रहे हैं। अपकमिंग ट्रैक में परितोष अपने परिवार को बताना चाहता है कि वो नाकारा नहीं है। परितोष को प्रॉपर्टी बिजनेस की डील में काफी नुकसान होने वाले हैं। वो शर्मा के साथ प्रॉपर्टी डील करना चाहता है। हालांकि इस प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। वनराज और हसमुख को लगता है कि परितोष कई मुसीबत में न पड़ जाए। इस डील के दौरान परितोष अपनी जिद्द पर अड़ जाता है और किसी की भी बात सुनने को राजी नहीं होता है।

anupama (26)

anupama )credit pic: instagram)

इस डील को करने के लिए वो किंजल के पैसे तक चुराता है। शाह परिवार एक बार फिर मुसीबत में पड़ जाएगा। परितोष की इस प्रॉपर्टी डील के काम की वजह से किंजल काफी परेशान है। काव्या ने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया। काव्या ने एक बार फिर मॉडलिंग शुरू कर दी है। हर कोई उसके खूबसूरत लुक्स की तारीफ करता है।

End of Feed