Anupama Latest Spoiler: वनराज और बा फिर देंगे अनुपमा को ताना, डिंपी बनेगी झांसी की रानी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 30, 2022, 12:50 PM IST

Anupama Latest Spoiler Alert Episode 30 November 2022: गौरव खन्ना और रुपाली गांगुली के शो अनुपमा में हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। शो में अनुपमा हर किमत पर डिंपल के दोषियों को सजा दिलाना चाहती हैं। इस फैसले की वजह से वनराज और बा ने फिर से दिया अनुपमा को ताना।

Anupama Latest Spoiler Alert Episode 30 November 2022: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अुपमा (Anupama) में धमाकेदार ट्रैक चल रहा है। अनुपमा हर हाल में डिंपल के दोषियों को सजा दिलाना चाहती हैं। गुंडे शाह और कपाड़िया परिवार के सदस्यों को केस वापस लेने की लगातार धमकी दे रहे हैं। ये सब देखकर बा और वनराज अनुपमा को अपनी जिद्द छोड़ने के लिए कहते हैं। लेकिन अनुपमा अपने फैसले से पीछे नहीं हटने का ऐलान करती हैं। इतना ही नहीं वो कहती हैं डिंपल के साथ गलत करने वालों को नहीं छोड़ेगी। अनुपमा के इस फैसले की वजह से गुडों ने पाखी पर हमला किया। ये देखकर वनराज और बा अनुपमा को खरी खोटी सुनाते हैं। घर की महिलाओं को वनराज कुछ दिन के लिए घर से बाहर निकलने से मना कर देता है। ये सब देखकर काव्या और किंजल को कुछ समझ नहीं आता है। लेकिन इस सार ड्रामे के बीच बा अनुपमा को निशाना बनाती है। वो कहती हैं ये सब अनुपमा की जिद्द की वजह से हो रहा है।

anupama (9)

anupama (credit pic: instagram)

डिंपी बनेगी झांसी की रानी

पुलिस दोषियों को पकड़ने का काम कर रही है। अपकमिंग एपिसोड में अनुज और अनुपमा दोषियों के पकड़े जाने के बाद पुलिस स्टेशन जाएंगे। डिंपल काफी डरी हुई होती है, वो अपने दोषियों की पहचान करने से मना कर देती है। हालांकि अनपुमा के समझाने के बाद वो मान जाती है। दोषियो कों देखकर वो काफी इमोशनल हो जाती है और उसका गुस्सा बाहर निकलता है। वो उन आरोपियों को उसकी जिंदगी बर्बाद करने के लिए थप्पड़ मारती है। अनुपमा और अनुज डिंपल का गुस्सा देखकर हैरान रह जाते हैं। इसी के साथ वो इस बात से खुश होते है कि डिंपल उन लड़कियों में से नहीं है जो अपने साथ गलत होने वाले लोगों को सबक न सिखाए।

End of Feed