Anupama Spoiler: वनराज पर हुआ घरेलू हिंसा का केस, अब काव्या लेगी बदला

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 26, 2023, 11:50 AM IST

Anupama full episode upcoming twist: अनुपमा से दूर जाने के डर से वनराज बैचेन हो पड़ा है। लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया जाएगा कि अब शाह हाउस में जमकर हंगामा होने वाला है। अब काव्या को नाराज होते हुए देखा जाएगा क्योंकि वनराज उसके साथ डोरमैट की तरह व्यवहार नहीं कर सकता।

Anupama Spoiler Alert: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर टीवी शो ‘अनुपमा’ में खूब उथल-पुथल मची हुई है। दोनों को किस्मत एक बार फिर मिलवाना चाहती थी, अनुज और अनुपमा एक-दूसरे से मिलने के लिए बहुत बेताब हैं।साथ-साथ बरखा, माया और वनराज की भी नींद उड़ी हुई है। हालांकि आखिरकार बरखा, माया और वनराज चैन की सांस लेने वाले हैं। क्योंकि अनुपमा और अनुज आमने-सामने होते हैं, लेकिन बरखा के बहकावे में आकर वे एक-दूसरे से नहीं मिल पाते हैं।

Anupama Spoiler update

अनुपमा से दूर जाने के डर से वनराज बैचेन हो पड़ा है। लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया जाएगा कि अब शाह हाउस में जमकर हंगामा होने वाला है। कहानी अनुपमा के पीछे पागल हो रहे वनराज के इर्द-गिर्द घूम रही है। ऐसा लगता है कि वनराज यह स्पष्ट कर देगा कि वह अनुपमा को अपने जीवन में वापस चाहता है और अपने लक्ष्य के लिए काम करना शुरू कर देगा। वनराज, काव्या से बचना शुरू कर देगा और यह स्पष्ट कर देगा कि वह उसे छोड़कर अनिरुद्ध के पास वापस जा सकती है।

End of Feed