Anupama Spoiler: अनुपमा को होगी बीमारी, मुंह ताकता रह जाएगा अनुज

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 22, 2023, 09:43 AM IST

Anupama spoiler alert and latest upcoming twist: टीवी सीरियल के आगे आने वाले एपिसोड्स में अनुपमा, अनुज से नहीं मिल पाएंगी क्योंकि वह अपने जीवन के लिए संघर्ष करती नजर आएगी। अब बरखा इस स्थिति का फायदा उठाएगी और अनुपमा के खिलाफ अनुज के कान भर देगी। जानें आगे कहानी में क्या होगा।

Anupama Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा वर्तमान में अनुपमा के इर्द-गिर्द घूम रहा है और दर्शक अनुज की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि अनुपमा भी बेसब्री से अपने अनुज के लौटने का इंतजार कर रही हैं और एक बार फिर से नई शुरुआत करने के लिए कपाड़िया हाउस वापस जा रही है। हालांकि नियति एक बार फिर एक बड़ा खेल खेलेगी, क्योंकि अनुपमा एक घातक दुर्घटना का शिकार हो जाएगा। ये एक्सीडेंट इतना खतरनाक होगा कि अनुपमा अब लकवाग्रस्त हो जाएगी।

Anupama Full Episode

अनुपमा, अनुज से नहीं मिल पाएंगी क्योंकि वह अपने जीवन के लिए संघर्ष करती नजर आएगी। अब बरखा इस स्थिति का फायदा उठाएगी और अनुपमा के खिलाफ अनुज के कान भर देगी और उसे एहसास कराएगी कि अनुपमा उसके सामने नहीं है क्योंकि वह जीवन में स्पष्ट रूप से आगे बढ़ चुकी है। दूसरी तरफ अनुपमा के जीवन की लड़ाई शुरू होगी। अनुपमा अपने जीवन के लिए संघर्ष करती नजर आएंगी, क्योंकि अनुज असहज महसूस करता हुआ दिखाई देगा। अनुज इसके पीछे का कारण नहीं समझ पाएगा।

End of Feed