Anupamaa: सेट पर आग लगने की वजह से राजन शाही के खिलाफ होगी FIR दर्ज? AICWA ने लिखी महाराष्ट्र सीएम को चिट्ठी

AICWA Demands FIR Against Rajan Shahi: 23 जून की सुबह सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa) के सेट पर भीषण आग लग गई। ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने महाराष्ट्र के सीएम को चिट्ठी लिखते हुए प्रोड्यूसर राजन शाही के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की।

AICWA Demands FIR Against Rajan Shahi: स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' इन दिनों हर जगह सुर्खियों में बना हुआ है। जबरदस्त कहानी के चलते फिर एक बार सीरियल टीआरपी लिस्ट पर राज करता हुआ नजर आया। इसी के साथ 23 जून की सुबह करीब 5 बजे सीरियल 'अनुपमा' के सेट पर भयंकर आग लग गई। आग की लपटों ने अनुपमा के सेट को राख में बदल दिया। गरिमत की बात ये रही कि उस समय कोई कलाकार सेट पर मौजद नहीं था और क्रू मेंबर, सिक्युरिटी गार्ड अन्य लोग सही सलामत थे। अब 'ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन' ने सीरियल 'अनुपमा' के प्रोड्यूसर राजन शाही के खिलाफ एक्शन लेने की डिमांड करते हुए सीएम को चिट्ठी लिख डाली।

AICWA Demands FIR Against Rajan Shahi

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडणवीस को चिट्ठी लिखी जिसमें अनुपमा (Anupama) के सेट पर लगी आग को लेकर प्रोड्यूसर राजन शाही (Rajan Shahi) के खिलाफ एक्शन लिया जाए। पत्र में लिखा गया कि 'शूटिंग सेट पर बार बार आग लगने वाली घटनाएं निर्माताओं, प्रोडक्शन हाउस और चैनलों की लापरवाही का सीधा नतीजा है, जो नियमित रूप से अग्नि सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी करते हैं।' एसोसिएशन ने प्रोडक्शन हाउस के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई।

End of Feed