Anupama MAHA TWIST: अनुपमा को खरी खोटी सुनाएगी डॉली, अपने जिंदा बाप की फोटो पर हार चढ़ाएगा तोशु

Anupama MAHA TWIST: अनुपमा के आज के 9 सितंबर के एपिसोड में दिखाया जाएगा की एक तरफ पाखी सभी को शाह हाउस में देख आग बबूला हो जाएगी। दूसरी तरफ डॉली की एंट्री से शो में नया बवाल आएगा, वह अनुपमा को खरी-खोटी सुनाएगी। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Anupama MAHA TWIST: रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के शो अनुपमा में इस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। वर्तमान ट्रैक पर नजर डालें तो एक तरफ आध्या, अनुपमा को अनुज को एक करने में लगी हुई है। वहीं दूसरी तरफ पाखी गणपती उत्सव में बड़ा ड्रामा करेगी। वह मीनू और सागर को कभी एक नहीं होने देगी। इस बीच मेकर्स शो की कहानी में नया मोड़ लाने के लिए पुरने किरदार की वापसी करा रहे हैं। जी हाँ! अनुपमा (Anupama) के आने वाले एपिसोड में मीनू की माँ यानि डॉली नजर आएगी। आइए देखते हैं 9 सितंबर को अनुपमा में क्या-क्या देखने को मिलेगा।

Anupama MAHA TWIST

अनुपमा (Anupama) के आज के एपिसोड में देखने को मिलेगा की पाखी बहुत गुस्से में है क्योंकि सभी पूजा करने के लिए आशा भवन गए हैं। तभी आध्या किसी काम से शाह हाउस आती है। जिसके बाद पाखी आशा भवन को भिखारियों की जगह बोलती है, जो आध्या को पसंद नहीं आता है। हालांकि आध्या समझदारी दिखाते हुए वहाँ से चली जाती है। तभी मीनू घर में आती है और पाखी उसे भी सागर को लेकर ताने देती है। लेकिन मीनू भी चुपचाप वहाँ से चली जाती है, जिसके बाद पाखी आग बबूला हो जाती है।

End of Feed