Anupama 4 July 2023 Episode Spoiler Alert: माया को होगा अपनी गलती का एहसास, छोटी अनु लेगी अनुपमा से वादा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 4, 2023, 09:48 AM IST

Anupama 4 July 2023 Episode Spoiler Alert: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल अनुपमा में आज दिखाया जाएगा की अनुपमा के समझाने के बाद माया को अपनी गलती का एहसास होगा। वहीं दूसरी तरफ छोटी अनु अनुपमा से अमेरिका जाने से पहले वादा लेगी। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की आज के एपिसोड में क्या होने जा रहा है।

Anupama 4 July 2023 Episode Spoiler Alert: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा (Anupama) में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल के करंट ट्रैक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। अनुपमा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अनुपमा माया को उसकी व्यवहार को लेकर अच्छाई का पाठ पढ़ाती है। वहीं दूसरी तरफ माया अनुपमा को मारने का सपना भी देखती है। इस रिपोर्ट में जानिए की सीरियल में आज क्या होने वाला है।

Anupama 4 July 2023 Episode Spoiler Alert: माया को होगा अपनी गलती का एहसास, छोटी अनु लेगी अनुपमा से वादा

Anupama 4 July 2023 Episode Spoiler Alert: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल अनुपमा में आज दिखाया जाएगा की अनुपमा के समझाने के बाद माया को अपनी गलती का एहसास होगा। वहीं दूसरी तरफ छोटी अनु अनुपमा से अमेरिका जाने से पहले वादा लेगी। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की आज के एपिसोड में क्या होने जा रहा है।

अनुपमा के पैर पड़ेगी माया

सीरियल के शुरुआत में दिखाया जाएगा कि अनुपमा माया से कहती है कि जिंदगी सिर्फ चार दिन की है, तो इसे अच्छे से जीना चाहिए पता नहीं कब क्या हो जाए। अनुपमा की बातें सुन माया अंदर ही अंदर शर्मिंदा होने लगती है, साथ ही उसे अपनी गलती का एहसास होता है। माया अपने आप से बातें करते हुए कहती है कि अनुपमा को मैंने इतनी बद्दुआएं दीं, वो आज भी मेरे बारे में सोच रही है। वह सोचती है कि अनुपमा की जिंदगी में आग लगाकर उसने बहुत बड़ा पाप कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ डिंपी किंजल को ताना मरते हुए कहती है कि आप काम मत करो वरना सब कहेंगे कि छोटी बहु कोई काम नहीं करती है।

End of Feed