Anupama 16 August Spoiler: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों काफी रोमांचक होता जा रहा है। सीरियल में हर दिन नए और कई अलग मोड़ देखने को मिल रहे हैं। इसी के साथ हाल ही में आई ओरमैक्स टीआरपी लिस्ट में सीरियल को ये रिश्ता क्या कहलाता है ने सीधे मुंह पटकनी दे कर तीसरे नंबर पर पहुंचा दिया है। अनुपमा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि किंजल डिंपी की बतमीजियों को लेकर उसे करारा जवाब देती है। साथ ही फिजूल खर्ची के लिए समर भी उसे लताड़ता है। वहीं दूसरी तरफ अनुपमा और अनुज के पार्टी में जाने के बाद रोमिल सभी दोस्तों को घर बुलाकर दारू पार्टी करता है।
Anupama 16 August Spoiler: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में इन दिनों कहानी काफी मजेदार होती जा रही है। सीरियल में आज दिखाया जाएगा कि रोमिल नशे में अनुज और अनुपमा के साथ बतमीजी करेगा, जिसके लिए अनुज उसको जोरदार थप्पड़ जड़ेगा।
रोमिल को थप्पड़ मारेगा अनुज
सीरियल अनुपमा (Anupama) के शुरुआत में दिखाया जाता है कि अनुज और अनुपमा घर पहुंचते है और वो देखते हैं कि रोमिल और उसके दोस्त नशे में धूत हो कर पार्टी कर रहे होते हैं। ऐसे मि अनुज गाना बंद कर देता है, जिसे देख रोमिल उसे धक्का देगा और अनुपमा को अपशब्द कहने की कोशिश करेगा। तभी अनुज उसे जोरदार तमाचा मारेगा और सभी दोस्तों को घर से दफा कर देगा। इसी के साथ रोमिल को होश में लाने के लिए अनुज उस पर पानी फेंक देगा। वहीं दूसरी तरफ अधिक हंस रहा होता है, जिसे देख रोमिल उसे सुनाने लगता है। रोमिल के व्यव्हार को देख अनुज का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है लेकिन अंकुश तब भी अपने बेटे का साथ दे रहा होता है।
समर को समझाएंगे बापू जी-वनराज
रुपाली गांगुली स्टारर सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि समर को वनराज और बापूजी समझा रहे होंगे। ऐसे में वनराज और समर एक दूसरे से माफी मांगेंगे और दोनों इमोशनल हो जाएंगे। इसी दौरान सभी कॉफी पीने लगेंगे, ऐसे में यह नजारा डिंपी देख लेती है और मन ही मन कहने लगती है कि ये सब नाटक है। इमोशनल कर के मेरे खिलाफ भड़काया जा रहा है। समर सभी घरवालों से कहेगा कि मुझे लगा था की मेरी उस हरकत से बाद कोई मेरी शकल देखना पसंद नहीं करेगा। ऐसे में वनराज उसे फिर से प्यार से समझाने लगता है।
