Anupama 12 January, 2023 Full Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा (Anupama) में मजेदार ट्रैक चल रहा है। मेकर्स शो की टीआरपी को भुनाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। आज के एपिसोड की शुरुआत अनुज और अनुपमा के साथ होगी। अनुपमा - अनुज को रोकने की कोशिश करती हैं। लेकिन वो नहीं मानता है। अनुज को जाने से रोकने के लिए अनुपमा बेहोश होने का नाटक करती हैं। उसे इस तरह से देखकर अनुज डर जाता है। अनुपमा उठ जाती और वो ये सब ड्रामा करती हैं क्योंकि वो हर हालत में अनुज की नाराजगी को दूर करना चाहती थी। अनुज नहीं मानता है और वहां से चला जाता है।
anupama (credit pic: instagram)
अनुज को लगता है कि उसे अनुपमा को नाराज नहीं करना चाहिए। धीरज और देविका अनुपमा को समझाते है कि अनुज की नाराजगी जल्द खत्म हो जाएगी। अनुज अनुपमा को मानने के लिए वापस आता है और उसके साथ रोमांटिक डेट प्लान करता है। धीरज अनुज से कहता है कि वो उसके फेवरेट गाने पर डांस करना चाहते हैं। इधर वनराज पारितोष के फैसले से खुश नहीं होता है। उसे डर होता है कि कहीं पारितोष किसी मुसीबत में न फंस जाए। पारितोष डील फाइनल करता और अपने दोस्त से नई लग्जरी गाड़ी बुक करने के लिए कहता है।
परितोष जाएगा जेल
किंजल को भी पारितोष का आइडिया पसंद नहीं आता है। जयंती पारितोष से मिलकर डील से अपना कमिशन लेना चाहता है इसलिए वो उसे कॉल करता है। इस दौरान जयंती को पता चला जाता है कि पारितोष ने उसके साथ धोखा किया है। जयंती के गुंडे पारितोष को खूब पीटते है। पारितोष गुंडों को पैसे देने के लिए किंजल के पैसे चुराते हैं। पारितोष को इस मुसीबत से निकलने के लिए क्या करेगा शाह परिवार। अपकमिंग एपिसोड में जयंती शाह परिवार को पैसे वापस देने के लिए वॉर्निंग देता है। वनराज पैसों को मैनेज करने की कोशिश करता है। लेकिन वो उतने पैसे अरेंज नहीं कर पाता है। क्या अनुज करेगा शाह परिवार की मदद।
