Anupama 04 September spoiler: अधिक-बरखा की चाल ने रोमिल को बना दिया चोर, काव्या ने मांगी गिड़गिड़ाकर माफी

Anupama 04 September spoiler: आज शो में दिखाया जाएगा कि रोमिल के कमरे से चोरी किए हुए पैसे मिलते हैं जिसके बाद कपाड़िया हाउस में जमकर ड्रामा होता है।

Anupama 04 September spoiler: रूपाली गांगुली( Rupali Ganguly) स्टार शो अनुपमा का लेटेस्ट ट्रैक फैंस के बीच छाया हुआ है। शो की कहानी फैंस को खूब पसंद आ रही है आए दिन होने वाले ड्रामा ने फैंस को कहानी से जोड़ा रखा है। बीते एपिसोड की बात करें तो अधिक और बरखा साथ मिलकर रोमिल को घर से निकालने का प्लान बनाते हैं और उसे चोर साबित करने की कोशिश करते हैं। आज शो में दिखाया जाएगा कि रोमिल के कमरे से चोरी किए हुए पैसे मिलते हैं जिसके बाद कपाड़िया हाउस में जमकर ड्रामा होता है।

Anupama 04 September spoiler

काव्या ने मांगी माफीशो की शुरुआत में दिखाया जाता है कि काव्या को अपने किए पर बहुत पछतावा होता है। वनराज काव्या को समझाते हुए आगे बढ़ने के सलाह देता है लेकिन घर वालों के नाराज होने से काव्या बहुत परेशान है। वह बा से बात करने की कोशिश करती है लेकिन बा उसे कहती है कि हमारे लिए तुम मर गई हो, वहीं काव्या बापूजी से माफी मांगती है लेकिन हर कोई उससे नाराज नजर आता है। उधर किंजल काव्या को समझाने की कोशिश करती है।

End of Feed