Awez Darbar & Anunay Sood: इंटरनेट दुनिया के फेमस ट्रैवल इंफ्लुएंसर अनुनय सूद का निधन हो गया। 32 साल के अनुनय सूद ने दुनिया का कोना-कोना फैंस और लोगों को अपने वीडियो से दिखाया। इंफ्लुएंसर की इंस्टाग्राम रील्स और वलॉग आग की तरह वायरल होती थीं लेकिन अब आप इसे और नहीं देख पाएंगे। नोएडा के सेक्टर-12 में रहने वाले और मशहूर यूट्यूबर अनुनय सूद का अमेरिका के लास वेगास में निधन हो गया। अनुनय की मौत से सभी को काफी बड़ा झटका लगा है। हमेशा चेहरे पर स्माइल रखने वाले अब अनुनय के निधन से रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के इस कंटेस्टेंट को सदमा पहुंचा।
Image Source: Anunay Sood / Jio Hotstar Instagram
रिपोर्ट्स हैं कि अनुनय सूद (Anunay Sood) की मौत कार्डियक अरेस्ट के चलते हुई। एक नए प्रोजेक्ट के चलते अनुनय एमरिका के लॉस वेगस में मौजूद थे, जहां उनका अचानक निधन हो गया। अब अनुनय की मौत से रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के कंटेस्टेंट रह चुके आवेज दरबार (Awez Darbar) को बहुत बड़ा झटका लगा है। X पर दर्द बयान करते हुए आवेज लिखते हैं, "शब्दों से परे गहरा दुख। आपने एक जनरेशन को बिना डर के आगे बढ़ने के लिए इन्सपाइर किया। रेस्ट इन पॉवर, अनुनय, तुम्हारी जर्नी कभी खत्म नहीं होगी।" आवेज दरबार की तरह आपरशक्ति खुराना, फातिमा सना शेख, सन्याय मल्होत्रा जैसे कई बॉलीवुड स्टार्स ने अनुनय सूद की मौत पर शॉक व्यक्त किया।
वहीं अनुनय परिवार का इकलौता बेटा था। उनकी दो बड़ी बहनें दुबई में रहती हैं। करीबी लोगों के अनुसार, एक हफ्ते में अनुनय का शव भारत लाया जा सकता है। उनकी टीम इस प्रक्रिया को पूरा करने में लगी हुई है। अनुनय सूद के फैंस भी सोशल मीडिया पर शॉक व्यक्त करते हुए नजर आए। अनुनय सूद के इंस्टाग्राम पर 1.4 मिलियन फॉलोवर्स हैं और यूट्यूब चैनल पर भी उनके मिलियन में सबसक्रीबर हैं। अभी तीन दिन पहले ही अनुनय ने अपने इंस्टाग्राम पर लास वेगस में प्रोजेक्ट की खुशी जाहीर की थी।
