'गौरव खन्ना की जिंदगी पर कमेंट करना...'- Hina Khan के पति पर भड़के अनुज सचदेवा, रुबीना-अभिनव को भी लगाई लताड़

Anuj Sachdeva Slams Rocky Jaiswal And Abhinav Shukla: हिना खान और रुबीना दिलैक ने एक शो शुरू किया, जिसमें उनके साथ-साथ उनके पति भी गौरव खन्ना की जिंदगी पर कमेंट करते दिखे। इसपर अनुज सचदेवा ने नाराजगी जताई।

Anuj Sachdeva Slams Rocky Jaiswal And Abhinav Shukla: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान और रुबीना दिलैक ने हाल ही में एक साथ नए शो की शुरुआत की है, जिसका नाम उन्होंने 'पीओवी' रखा है। इस शो में हिना खान और रुबीना दिलैक अपने-अपने पतियों के साथ मिलकर टीवी के ट्रेंडिंग टॉपिक पर बात करती और अपने विचार साझा करती नजर आईं। हिना खान और रुबीना दिलैक ने जहां पहले शिल्पा शिंदे का मुद्दा उठाया तो वहीं बाद में उन्होंने गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की निजी जिंदगी पर भी कमेंट किया। लेकिन अब उनकी इस गॉसिप पर एक्टर अनुज सचदेवा (Anuj Sachdeva) ने नाराजगी जाहिर की है। अनुज सचदेवा ने पोस्ट शेयर कर चारों को आड़े हाथों लिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: MeToo के आरोपों ने उजाड़ी आलोक नाथ की दुनिया! हिट मूवीज और शो देकर भी हुए गुमनाम; जी रहे हैं ऐसी जिंदगी

anuj sachdeva (1)

हिना खान सहित इन सितारों पर भड़के अनुज सचदेवा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

अनुज सचदेवा (Anuj Sachdeva) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें रॉकी जायसवाल और अभिनव शुक्ला इस बात से असहमति जाहिर करते दिखे कि लोग जानवरों को अपने बच्चों की तरह प्यार करते हैं और उन्हें अपना बच्चा मानते हैं। रॉकी जायसवाल का कहना था कि ये सिर्फ अटैचमेंट होती है। अनुज सचदेवा ने वीडियो को शेयर कर रॉकी जायसवाल सहित बाकी तीनों पर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, "अपने मन में नफरत लिये रहना इन लोगों के लिए बहुत भारी हो रहा होगा, जबकि इनसे सहानुभूति की उम्मीद थी। जहां ये लोग किसी के पेट की तुलना एक फर्नीचर से कर रहे हैं। मुझे आप सभी के लिए दुख हो रहा है कि आपको अपने माता-पिता से वो प्यार नहीं मिला जो आप समझ सकें कि लोग उन्हीं से अटैच होते हैं जिनसे वे प्यार करते हैं। ऐसे घरों में पलने वाले बच्चों पर दया आती है, जहां अंदर की करुणा ही मर चुकी है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: 'तुम्हें मेरी जरूरत नहीं', Akanksha Chamola पर भड़के गौरव खन्ना, तलाक के ऐलान पर कही बड़ी बात

End of Feed