Ankita Lokhande अब संजय लीला भंसाली संग करेंगी काम, बॉलीवुड में फिर आजमाएंगी एक्टिंग का सिक्का?

Ankita Lokhande is Collaborating with sanjay leela bhansali: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने हाल ही में बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के लोए स्पेशल पोस्ट लिखा है। यह देख लोग अंदाज लगा रहे हैं क्या अंकिता संजय के साथ किसी प्रोजेक्ट में काम करने वाली है, पढिए पूरी खबर इस रिपोर्ट में।

Ankita Lokhande is Collaborating with sanjay leela bhansali: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। इस समय एक्ट्रेस गणेश चतुर्थी के जश्न में डुबी हुई हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर्स और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली संग कुछ तस्वीरें शेयर की है। अंकिता ने डायरेक्टर से जुड़ी तारीफ़ें अपनी पोस्ट पर लिखी, ऐसे में यह देख लोग अंदाज लगा रहे हैं क्या अंकिता संजय संग कोई प्रोजेक्ट कर रही है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए पूरी खबर-

Ankita Lokhande is Collaborating with sanjay leela bhansali

अंकिता लोखंड (Ankita Lokhande) ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया जिसमें गणेश स्थापना की पूजा में बॉलीवुड डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) भी शामिल हुए थे। तस्वीर में अंकिता और संजय के साथ-साथ एक्ट्रेस के पति विक्की जैन भी नजर आ रहे हैं। अंकिता ने संजय की तारीफ करते हुए लिखा कि मैं इस समय बहुत ज्यादा खुश हूँ और बयान नहीं कर सकती की अविश्वसनीय काम को देख मैं क्या महसूस करती हूँ। आपका काम को लेकर जज्बा, जुनून और नजरिया मुझे बहुत प्रेरित करता है। आपका धन्यवाद करती हूँ की आपने समय निकालकर मेरे विचारों और भावनाओं को समझा।

End of Feed