दिल टूटे आशिक बने Ankita - Vicky , 'ला पीला दे शराब' के पोस्टर में दिखा मियां-बीवी का अलग अंदाज

Ankita-Vicky New Song : वहीं एक बार फिर विक्की-अंकिता छाने वाले हैं। इस बार उनका अंदाज कुछ अलग है क्योंकि वह किसी शो में नहीं आ रहे बल्कि लेकर आ रहा है नया गाना। कपल के इस गाने का पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ है। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलक

Ankita-Vicky New Song : बिग बॉस 17 से निकलने के बाद टीवी के पसंदीदा कपल अंकिता लोखण्डे( Ankita Lokhande) और विक्की जैन( Vicky Jain) चर्चा में बने रहते हैं। होली पार्टी हो या कोई भी त्योहार कपल ग्रांड पार्टी के साथ जश्न मनाते हैं। वहीं एक बार फिर विक्की-अंकिता छाने वाले हैं। इस बार उनका अंदाज कुछ अलग है क्योंकि वह किसी शो में नहीं आ रहे बल्कि लेकर आ रहा है नया गाना। कपल के इस गाने का पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ है। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलक

Ankita-Vicky New Song Laa pila de sharab

अंकिता लोखंडे और विक्की कौशल के गाने का पोस्टर आउट हो गया है। पोस्टर में, अंकिता ने भारी कढ़ाई वाली पारंपरिक पोशाक पहनी हुई है और उसने अपना सिर नीचे रखा हुआ था और उसके चेहरे पर एक उदासी छाई हुई है। दूसरी ओर, विक्की काली पैंट के साथ नीली शर्ट में बेहद आकर्षक लग रहे हैं । उनके हाथ में एक गिलास है और वह गुस्से में दिख रहे थे। पोस्टर आपको निश्चित रूप से दिलीप कुमार की 1960 की फिल्म मुगल-ए-आजम की याद दिलाएगा। गाने का नाम है 'ला पीला दे शराब' इसे विशाल मिश्रा ने आवाज दी है। इसका म्यूजिक मनन भारद्वाज ने दिया है। पोस्टर देखने में काफी प्यारा लग रहा है। जिसे देखने के बाद फैंस गाने की रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।

End of Feed