Ankita Lokhande ने विक्की जैन पर लुटाया जमकर प्यार, तारीफ़ों की झड़ी लगाते हुए लिखी ये बड़ी बात

Ankita Lokhande Appreciation Post For Vicky Jain: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपनी और विक्की जैन की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की। सिर्फ यही नहीं एक्ट्रेस ने अपने पति के लिए लंबा-चौड़ा कैप्शन की तारीफ़ों के पुल भी बांधे। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए अंकिता का पोस्ट।

Ankita Lokhande Appreciation Post For Vicky Jain: टीवी दुनिया का पसंदीदा कपल में से एक अंकिता लोखंडे और विक्की जैन अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। बिग बॉस 17 में जमकर कलेश करने के कपल इन दिनों शो 'लाफ्टर शेफ 2' में नजर आ रहे हैं। फैंस आए दिन विक्की और अंकिता की शादीशुदा जिंदगी का मजाक सोशल मीडिया पर उड़ाते हैं। अब हाल ही में अंकिता ने पति विक्की संग कुछ तस्वीरें पोस्ट की जो काफी खूबसूरत हैं। सिर्फ यही नहीं अंकिता ने पोस्ट शेयर करते हुए विक्की जैन की तारीफ की। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए पोस्ट।

ankita lokhande vicky jain

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) की तस्वीरें सामने आई जिसमें दोनों एक दूजे की आँखों में खोए नजर आए। इन तस्वीरों में अंकिता ने ब्लू कलर का फ्लॉवर प्रिंटेड काफतान पहना है। दूसरी तरफ विक्की ने डेनिम जैकेट पर अपना कूल लुक दिखाया। दोनों को तस्वीरों में हँसते हुए देख फैंस कपल की नजर उतार रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें आग की तरह वायरल हो रही हैं। अंकिता हर एक फोटो में विक्की संग मस्ती करती हुई नजर आईं। साल 2021 में अंकिता ने विक्की जैन संग सात फेरे लिए थे।

End of Feed