Ankita Lokhande Prengnacy Rumors Starts Again: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अंकिता लोखंडे इन दिनों पति विक्की जैन के साथ "लाफ्टर शेफ्स 3' में नजर आ रही हैं। अंकिता लोखंडे कई बार अपनी निजी जिंदगी के कारण भी चर्चा में रह चुकी हैं। वहीं हाल ही में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) एक बार फिर से प्रेग्नेंसी रूमर्स के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। अंकिता लोखंडे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोग अटकलें लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स ने ये भी दावा किया कि वीडियो में एक्ट्रेस का बेबी बंप नजर आ रहा है। यह भी पढ़ें: 'सब मेरे पीछे पड़ गए हैं...'- सासू मां की पोता-पोती की डिमांड पर बिफरीं अंकिता! फैमिली प्लानिंग पर कही ये बात
अंकिता लोखंडे की प्रेग्नेंसी की फिर लगी अटकलें, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
फोटो क्रेडिट- अंकिता लोखंडे इंस्टाग्राम
अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें विक्की जैन (Vicky Jain) कार से उतरने में एक्ट्रेस की मदद करते दिखाई दिये। वीडियो में एक्ट्रेस भी काफी सावधानी बरतती नजर आईं। अंकिता लोखंडे के इन वीडियोज से उनकी प्रेग्नेंसी की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि टाइम्स नाउ नवभारत इन अटकलों की पुष्टि नहीं करता है। साथ ही इस मामले पर अभी तक अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की ओर से भी कोई कमेंट सामने नहीं आया है। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब अंकिता लोखंडे की प्रेग्नेंसी की अटकलें लगी हों।
