Ankita Lokhande Open Up On Mother In Law Demand Of Grand Children: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने अपने अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। विक्की जैन और अंकिता लोखंडे इन दिनों 'लाफ्टर शेफ 2' में नजर आ रहे हैं। सीजन 2 के पहले एपिसोड में विक्की जैन के साथ-साथ उनकी मम्मी ने भी स्टेज पर धाकड़ एंट्री की थी। विक्की जैन की मम्मी ने स्टेज पर सरेआम कहा था कि हीरे जैसे बेटे और सोने जैसी बहू को स्टेज पर छोड़ने आई हूं। वहीं अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की मम्मी ने कहा कि इनका ढेर सारा प्यार भी यहीं दिखा था। इसपर विक्की जैन की मम्मी बोल पड़ीं 'प्यार का प्रसाद अभी तक नहीं दिया है।' सासू मां की इस डिमांड पर अब अंकिता लोखंडे ने चुप्पी तोड़ी है।
अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) हाल ही में ई-टाइम्स से जुड़ीं, जहां उनसे प्रेग्नेंसी के सिलसिले में सवाल किया गया। इसपर अंकिता लोखंडे ने साफ किया कि जब सही वक्त होगा, वो जरूर मां बनना चाहेंगी। अंकिता लोखंडे ने सासू मां की डिमांड पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा, "सब मेरे पीछे पड़े हैं बच्चा कर लो। मुझे जब करना होगा तब मैं कर लूंगी। जिस दिन होगा उस दिन तो पता चल ही जाएगा। कितना ही छुपा लूंगी मैं और मैं क्यों ही इस चीज को चुपाऊंगी।"
अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने अपने करियर के सिलसिले में बात की और बोलीं कि अभी मैं अपने काम पर ध्यान दे रही हूं और मुझे अच्छा लग रहा है, जिस हिसाब से मेरा करियर आगे बढ़ रहा है। बता दें कि अंकिता लोखंडे को लेकर बहुत बार अफवाहें उड़ी हैं कि वह मां बनने वाली हैं। यहां तक कि 'बिग बॉस 17' के दौरान भी उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आई थीं।
