Bigg Boss 17 Ankita lokhande Journey : टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस सीजन 17( Bigg Boss 17 ) जल्द ही खत्म होने वाला है। शो को अपने 5 फाइनलिस्ट मिल गए हैं। इसी के साथ घर में फिनाले की तैयारी भी शुरू हो गई हैं। वहीं मेकर्स भी एक के बाद एक सदस्य की जर्नी को शो पर दिखा रहे हैं। हाल ही में अंकिता लोखंडे( Ankita Lokhande) की जर्नी का वीडियो सामने आया है जिसमें बिग बॉस 17 के घर के खास मोमेंट को एक ही वीडियो में दिखाया गया है। जिसे देखकर खुद अंकिता की आँखों में आँसू आ रहे हैं।
28 जनवरी रविवार को बिग बॉस 17 का फिनाले होने वाला है। सलमान खान( Slaman Khan) के शो को कुछ ही दिन में अपना विनर मिल जाएगा । वहीं फिनाले से पहले टॉप 5 फाइनलिस्ट की जर्नी की वीडियो सामने आया है। अभिषेक कुमार के बाद अब अंकिता लोखंडे की वीडियो आई है जिसमें पवित्र रिश्ता अदाकारा कह रही है टीवी मेरा मायका है... जितना प्यार मुझे यहाँ मिला है जिंदगी में कहीं नहीं मिलेगा। वहीं बिग बॉस भी उनके बारे में कह रहे हैं कि इनके जीवन में रिश्तों की बहुत अहमियत है , आपका ये रिश्तों भरा सफर काफी दिलचस्प रहा है.... या मैं यूं कहूँ की काफी पवित्र रहा है। अंकिता अपनी इस यात्रा को देखकर काफी भावुक हो रही है और स्टेज पर ही रोना शुरू कर देती है। वहीं फैंस भी इस वीडियो पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं , अंकिता लोखण्डे के फैंस उन्हें ये शो जीतते हुए देखना चाहते हैं।
बताते चले कि टॉप 5 फाइनलिस्ट में अंकिता लोखण्डे, मुन्नवर फरुखी, मन्नारा चोपड़ा , अभिषेक कुमार और अरुण श्रीकांत खड़े हैं। इनमें से एक सदस्य 28 जनवरी को बिग बॉस की ट्रॉफी ले जाएगा।
