Ankita Lokhande and Vicky Jain: टीवी के पॉपुलर कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन सुर्खियों में रहते हैं। बिग बॉस 17 के बाद कपल की पॉपुलैरिटी दोगुना बढ़ गई है। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। दोनों जब भी साथ में स्पॉट होते हैं तो फैंस एक ही सवाल पूछते हैं कि उनका बच्चा कब आएगा। अंकिता और विक्की ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में इस सवाल का जवाब दिया है। एक्ट्रेस ने कहा कि विक्की और मैं अक्सर बच्चे की बात करते हैं। बच्चे हमारे रिश्ते का भविष्य है। एक्ट्रेस ने इसी के साथ अपने मदरहुड को लेकर भी बात की।
Ankita lokhande and Vicky Jain (Credit piC: instagram)
ये भी पढ़ें- TV रियलिटी शो में फुस्स साबित हुए ये 7 बॉलीवुड सितारे, दर्शकों के साथ-साथ मेकर्स ने भी नहीं दिया रत्ती भर भाव
अंकिता ने कहा, कभी न कभी तो बच्चे होंगे ही। हमें नहीं पता कि हम कब पेरेंट्स बनेंगे। लेकिन अगर कोई बच्चों की बात करता है तो मुझे अच्छा लगता है। एक्ट्रेस ने आगे कहा, मैंने विक्की के साथ फ्यूचर की तैयारी भी कर ली है। मैं उनके साथ बहुत सारे वीडियो बनाऊंगी। मैं हर लम्हें का वीडियो बनाऊंगी। ताकि जब हम बूढ़े हो तो उन्हें पता चले कि हमारे माता-पिता ऐसे थे। ये बहुत मजेदार होने वाला है। मैं इसलिए सभी त्योहार सेलिब्रेट करती हूं उसमें सारे परिवार और दोस्त शामिल होते हैं। उन्हें समझ आए कि हमने अपनी जिंदगी को जिया है।
अंकिता ने कहा, मैं विक्की को हमेशा हमारी पुरानी फोटो भेजती हूं। मेरी याददाशत बहुत तेज है। मैं उन फोटो को ईमेल पर सेव करके रखती हूं। मैंने अपनी शादी का वीडियो कई बार देखा है जब भी फेरे देखती हूं तो रोना आ जाता है। अंकिता से पहले आलिया ने बताया था कि वो अपनी बेटी को हर रोज एक ईमेल लिखती हैं ताकि उनकी बेटी जब बड़ी हो तब उसे पता चलेगा कि मैं उससे कितना प्यार करती हूं।
