टीवी मसाला

Abdu Rozik ने फैंस को दिखाई होने वाली दुल्हन की झलक, सोशल मीडिया पर शेयर की सगाई की तस्वीरें

Abdu Rozik Shares Glimpse Of Her Would Be Wife: 'बिग बॉस 16' से सबके दिलों पर राज करने वाले अब्दु रोजिक ने फैंस के साथ अपनी दुल्हन की झलक साझा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीरें शेयर की हैं, जो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गईं।

Image

अब्दु रोजिक ने दिखाई दुल्हन की झलक

Abdu Rozik Shares Glimpse Of Her Would Be Wife: यू-ट्यूब सेंसेशन और 'बिग बॉस 16' से सबके दिलों पर छा जाने वाले अब्दु रोजिक जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस बात का खुलासा खुद अब्दु रोजिक ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया था। अब्दु रोजिक ने बताया कि उन्हें वो लड़की मिल चुकी है, जो उन्हें प्यार करती है और उनका सम्मान भी करती है। इतना ही नहीं, अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) ने सोशल मीडिया पर अंगूठी की झलक भी साझा की। वहीं अब अब्दु रोजिक ने अपनी होने वाली दुल्हन की झलक फैंस को दिखाई है।

अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) ने सगाई की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें वह हाथ में अंगूठी लेकर बैठे नजर आए। खास बात तो यह है कि तस्वीर में भी अब्दु रोजिक अपनी दुल्हन को निहारते दिखे। दूसरी तस्वीर में अब्दु रोजिक ने अंगूठी अपनी दुल्हन को भी पहनाई। इन फोटोज को शेयर करते हुए अब्दु रोजिक ने शुक्र अदा किया और लिखा, "अलहम्दुलिल्लाह। 24.04.2024।" बता दें कि अब्दु रोजिक को लेकर एक बार खबर भी आई थी कि उन्होंने सगाई कर ली है।

अब्दु रोजिक शारजाह की लड़की से करेंगे शादी

बता दें कि अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) शारजाह की एमिराती लड़की से शादी करेंगे। जहां इस वक्त अब्दु रोजिक की उम्र 20 वर्ष है तो वहीं होने वाली दुल्हन की उम्र 19 साल है। अब्दु रोजिक ने बताया था कि वह अपनी शादी के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। हालांकि उनके फैंस अभी भी इस बात पर यकी ननहीं कर पा रहे हैं और उन्हें लग रहा है कि ये एक प्रैंक या फिर म्यूजिक वीडियो का प्रमोशन हो सकता है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article