टीवी पर रियलिटी शोज को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। इन शोज में सेलेब्स की रियल लाइफ को देखने का मौका मिलता है। इन शोज की पॉपुलैरिटी को देखते हुए कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी रियलिटी शो में हिस्सा लिया है। आज हम आपको उन सितारों के बारे में बता रहे हैं जिनके करियर को रियलिटी शोज से भी उड़ान नहीं मिली। इन सितारों को मेकर्स ने भी भाव नहीं दिया। इस लिस्ट में राहुल रॉय से लेकर डेजी शाह तक का नाम शामिल है।
डेजी शाह ने खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आई थीं। एक्ट्रेस का सफर ज्यादा दिनों तक नहीं चला। इस शो के बाद भी एक्ट्रेस को कोई काम नहीं मिला।
तनीषा मुखर्जी ने बिग बॉस, झलक दिखला जा समेत कई शोज में हिस्सा लिया। इन शोज की वजह से एक्ट्रेस को कोई फायदा नहीं मिला।
राहुल रॉय ने बिग बॉस का पहला सीजन जीता था। लेकिन इसका एक्टर को कई फायदा नहीं हुआ।
मोनिका बेदी बिग बॉस के दूसरे सीजन में नजर आई थीं। लेकिन एक्ट्रेस इस शो में फैंस का दिल जीतने में नाकमयाब रही थी। एक्ट्रेस का करियर कुछ खास नहीं रहा।
उपने पटेल कई फिल्मों में निगेटिव रोल प्ले कर चुके हैं। एक्टर ने नच बलिए और बिग बॉस जैसे रियलिटी शोज में हिस्सा लिया। लेकिन इसके बाद उन्हें कोई काम नहीं मिला।
सना सईद ने कुछ कुछ होता है में छोटी अंजलि का रोल प्ले किया था। एक्ट्रेस इसके बाद खतरों के खिलाड़ी 7 में दिखाई दी थी। लेकिन उसके बाद एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री छोड़ दी।
अदिति गोवित्रिकर के अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल और एक्ट्रेस की थी। लेकिन उनका करियर कुछ अच्छा नहीं रहा।