Ankit Gupta अब नहीं रह गए सिंगल! बातों-बातों में खोल दी रिलेशनशिप स्टेटस की पोल

Ankit Gupta Mistakenly Confirms That He Is In Relationship: टीवी के चर्चित एक्टर अंकित गुप्ता ने हमेशा ही सुर्खियां बटोरी हैं। उनकी और प्रियंका चाहर चौधरी की एक्टिंग को खूब पसंद किया जाता है। अंकित गुप्ता ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने गलती से बता दिया कि वह सिंगल नहीं रहे।

Ankit Gupta Mistakenly Confirms That He Is In Relationship: टीवी के चर्चित एक्टर अंकित गुप्ता जल्द ही छोटे पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। अंकित गुप्ता 'माटी से बंधी डोर' में नजर आएंगे, जो कि स्टार प्लस पर 'इमली' को रिप्लेस करने वाला है। अंकित गुप्ता इस शो में एक्ट्रेस रुतुजा बागवे के साथ मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। अपने अपकमिंग सो के सिलसिले में अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) ने इंटरव्यू दिया। लेकिन इस इंटरव्यू में वह गलती से बता बैठे कि वह सिंगल नहीं रहे हैं। अंकित गुप्ता की इस बात ने लोगों की धड़कनें बढ़ा दी हैं।

End of Feed