टीवी मसाला

Imlie के बाद इन दो हिट TV सीरियल के सीक्वल पर काम करेंगी Gul Khan, जल्द दे सकती हैं दर्शकों को तोहफा?

Gul Khan on Qubool Hai and Ishqbaaz 3: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर प्रोड्यूसर गुल खान को लेकर खबरें आ रही है की वह जल्द टीवी के दो हिट सीरियल का सीक्वल ला सकती है। यह दो शोज कौन से है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Image

Gul Khan on Qubool Hai and Ishqbaaz 3

Gul Khan on Qubool Hai and Ishqbaaz 3: टीवी की दुनिया में सीरियल का आना जाना लगा रहता है। ऐसे में कई सीरियल होते हैं जो कुछ समय बाद ही अलविदा कह देते हैं तो कुछ कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। लेकिन कुछ शोज ऐसे होते हैं जो सालों-साल चलने के बाद बंद हो जाते हैं लेकिन लोग उनका सीक्वल देखने की उम्मीद मेकर्स से लगाए रहते हैं। ऐसे में टीवी इंडस्ट्री की मशहूर प्रोड्यूसर गुल खान को लेकर खबर आ रही है की वह जल्द ही छोटे परदे पर दो हिट सीरियल के सीक्वल ला सकती हैं।

स्टार प्लस के सीरियल इमली (Imlie) 4 साल बाद बंद होने जा रहा है जिसकी जानकारी खुद शो को प्रोड्यूसर गुल खान (Gul Khan) ने दी थी। उनका मानना था की कहानी खराब होने से पहले वह शो को ऑफ एयर कर देना चाहती है ताकि उसका वजूद लोगों के बीच बना रहे। इसी बीच कुछ दिन पहले खबर आई की गुल अपने हिट शोज इश्कबाज 2 और कुबूल है के तीसरे परत पर काम कर हैं और जल्द ही टीवी पर लॉन्च कर सकती हैं। बात दें की इन दोनों सीरियल ने टीआरपी लिस्ट में छप्पड़फाड तबाही मचाई थी अपनी रेटिंग से।

हालांकि प्रोड्यूसर ने इन खबरों का खंडन करते हुए बताया की फैंस हर चीज को संभव बनाते हैं और मैं आप लोगों को यह नहीं बता सकती कि आप हमारे लिए कितना मायने रखते हैं। लेकिन दुर्भाग्य से, नजर 2, इश्कबाज 2, जादू 3, कुबूल है 3, आईपीके 4 और आशिकाना 5 जैसे शो नहीं आ रहे हैं। आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद.''। ऐसे में यह खबर सुन लोगों के दिलों को काफी ठेस पहुंची, बात दें की इमली इस मई को ऑफ एयर हो जाएगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article