टीवी मसाला

Priyanka Chahar Choudhary सादगी छोड़ बिकिनी में बनीं बेब्स, वीडियो देख लोग बोले- फेम मिलते ही ये सब शुरू

Priyanka Chahar Choudhary Trolls Brutally For Flaunting Figure In Bikini: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी इन दिनों अपने अंदाज को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। बीते दिन प्रियंका चाहर चौधरी ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह बिकिनी पहन इतराती नजर आईं। लेकिन इस वीडियो के लिए वह ट्रोल हो गईं।

Image

प्रियंका चाहर चौधरी ने बिकिनी में किया डांस

Priyanka Chahar Choudhary Trolls Brutally For Flaunting Figure In Bikini: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी ने 'उडारियां' की तेजो बनकर लोगों का खूब दिल जीता था। इसके बाद वह 'बिग बॉस 16' में भी नजर आईं, जहां उन्हें न केवल पसंद किया गया। बल्कि प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) ने फिनाले तक अपनी राह भी तय की थी। वहीं इन दिनों भी प्रियंका छोटे पर्दे से दूर रहकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनके ग्लैमरस अंदाज से तो हर कोई वाकिफ है। लेकिन हाल ही में प्रियंका चाहर चौधरी ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बिकिनी पहन डांस करती दिखाई दीं।

प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) का ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में एक्ट्रेस बिकिनी पहन आमिर खान और करीना कपूर के गाने 'जूबी डूबी' पर डांस करती दिखाई दीं। उनका वीडियो देख को-स्टार अंकित गुप्ता भी अपने आप को रोक नहीं पाए। उन्होंने कमेंट में फायर इमोजी के साथ रिएक्शन दिया। इसके अलावा राजीव अदातिया जैसे कई सितारों ने भी प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ की। हालांकि कुछ फैंस जहां तारीफों के पुल बांधते दिखे तो वहीं कुछ लोगों को प्रियंका चाहर चौधरी का ये वीडियो जरा भी पसंद नहीं आया।

प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "माफ करना, लेकिन इस आउटफिट की उम्मीद आपसे तो बिल्कुल नहीं की थी।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "ये फेम मिलते ही ये सब शुरू हो गया।" तीसरे यूजर ने लिखा, "मैंने इन्हें बिग बॉस और बाकी जगह सपोर्ट किया। लेकिन इनसे ये उम्मीद बिल्कुल नहीं थी।" बता दें कि प्रियंका चाहर चौधरी कुछ दिनों पहले अपनी और अंकित गुप्ता की शादी की खबर को लेकर भी चर्चा में आई थीं। हालांकि एक्ट्रेस ने उस खबर को झूठ करार दिया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article