Arti Singh Shares Pehli Rasoi Photos On Internet: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस आरती सिंह बीते 25 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधीं। उन्होंने बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ शादी रचाई थी, जिसमें टीवी के कई दिग्गज सितारे भी शामिल हुए। शादी के बाद से ही आरती सिंह लगातार इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ साझा कर रहे हैं। खास बात तो यह है कि आरती सिंह (Arti Singh) की शादी की तस्वीरों और वीडियोज को फैंस द्वारा भी खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं अब आरती सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पहली रसोई की तस्वीरें साझा की हैं, जो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गईं।
आरती सिंह (Arti Singh) ने ससुराल में लाल सूट पहनकर पहली रसोई की रस्म अदा की। इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे पर खुशी देखने लायक रही। आरती सिंह बहुत ही शौक से परिवार के लिए पकवान बनाती दिखाई दीं। कढ़ाई देखकर कहा जा सकत कहा जा सकता है कि उन्होंने पहली रसोई के लिए हलवा बनाया होगा। आरती सिंह ने फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "पहली रसोई- मिठास और प्यार से भरपूर।" आरती सिंह की इन तस्वीरों पर फैंस भी खूब प्यार लुटाते नजर आए।
आरती सिंह की टांग खींचती दिखीं माही विज
आरती सिंह (Arti Singh) की पहली रसोई की फोटोज देखकर एक्ट्रेस और उनकी खास दोस्त माही विज टांग खींचती नजर आईं। आरती सिंह की फोटोज पर कमेंट करते हुए उन्होंने लिखा, "सरनेम चेंज कर।" हालांकि आरती सिंह के फैंस ने उन्हें ही घेर लिया और जवाब दिया, "आप भी तो चेंज करो।" बता दें कि आरती सिंह और दीपक चौहान की शादी अरेंज कम लव है। दोनों को आरती सिंह की बुआ द्वारा एक शादी में मिलाया गया था और यहीं से उनके प्यार का सिलसिला शुरू हुआ।
