Ankit Gupta Bio: कौन हैं बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट अंकित गुप्ता, बाधिका बधु से लेकर उड़ारिया में आ चुके हैं नजर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 03:46 PM IST

Ankit gupta bio, bigg boss 16 contestant Ankit gupta serials: उड़ियान फेम एक्टर अंकित गुप्ता ने बिग बॉस 16 के घर में एंट्री मार ली है। अंकित दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उनकी ऑन-स्क्रीन बेटर हाफ प्रियंका चाहर चौधरी भी उनके साथ बिग बॉग 16 में नजर आ रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • लोकप्रिया टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस 16 की शुरुआत हो चुकी है।
  • इस बार शो में फेमस टीवी एक्टर अंकित गुप्ता भी शामिल हुए हैं।
  • अंकित ने साव 2012 में सीरियल बालिका वधु के साथ डेब्यू किया था।

Ankit Gupta Biography, Bigg Boss 16 Contestant Ankit Gupta, Ankit Gupta family, Ankit Gupta Serials: सलमान खान के फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस 16 की शुरुआत हो चुकी है। इस बार भी कई लोकप्रिय चेहरे शो में शामिल हुए हैं उन्हीं में से एक उड़ियान फेम एक्टर अंकित गुप्ता भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उनकी ऑन-स्क्रीन बेटर हाफ प्रियंका चाहर चौधरी भी उनके साथ बिग बॉग 16 में नजर आ रही है। जिसके साथ ही दोनों के रिलेशन में आने की खबर भी खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। आइए इस आर्टिकल में अंकित गुप्ता के बारे में जानने का प्रयास करते हैं।

BB 16 Contestant Ankit Gupta

बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट अंकित गुप्ता

कौन हैं अंकित गुप्ता?

अंकित गुप्ता का जन्म उत्तर प्रदेश के मेरठ में 6 नवंबर 1988 को हुआ था। अंकित गुप्ता की उम्र फिलहाल 33 वर्ष हैं। उन्होंने ने 2012 में बालिका वधू में डॉ अभिषेक कुमार की भूमिका निभाई थी। जिसके लिए उन्हें काफी सराहना भी मिली। उन्होंने उसी साल तूतिया दिल से बॉलीवुड में भी डेब्यू किया। हालांकि, शो सद्दा हक से उन्हें काफी लोकप्रियता हासिल हुई। इस शो में अंकित ने एक युवा कॉलेज छात्र की भूमिका निभाई थी।

End of Feed