टीवी मसाला

Bigg Boss 16: नोमिनेशन टास्क के धोखे को भूल नहीं पा रहे हैं साजिद खान, स्टेज पर शालीन भनोट को किया जलील

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 04:18 PM IST

Bigg Boss 16 Sajid Khan and Shalin Bhanot fight: बिग बॉस सीजन 16 में साजिद खान और शालीन भनोट के बीच तकरार शुरू हो गई है। शालीन भनोट ने इस हफ्ते साजिद खान को घर से बेघर होने के लिए नोमिनेट किया था। साजिद ने शालीन पर निशाना साधा है।

Image

Shalin Bhanot and Sajid-Khan

KEY HIGHLIGHTS
  • साजिद खान और शालीन भनोट के बीच हुई तकरार।
  • टास्क में साजिद खान ने साधा शालीन पर निशाना।
  • शालीन भनोट ने किया था साजिद खान को नोमिनेट।

Bigg Boss 16 Sajid Khan: बिग बॉस सीजन 16 (Bigg Boss 16) में सोमवार को सीजन का पहला नोमिनेशन टास्क हुआ। टास्क के तहत हर कंटेस्टेंट को दो घरवालों को नोमिनेट करना था। हालांकि, किसी भी घरवाले को वजह नहीं बतानी थी। शालीन भनोट (Shalin) ने साजिद खान (Sajid Khan) और अब्दू रोजिक का नाम लिया। नोमिनेशन टास्क के बाद साजिद खान ने बताया कि शालीन ने उन्हें शो से पहले फोन कॉल किया था। साजिद के मुताबिक शालीन ने कहा था कि फराह खान उनकी बहन की तरह हैं।

बिग बॉस 16 में साजिद खान ने शालीन भनोट से कहा, 'तूने मुझे फोन कर कहा था कि फराह (खान) मेरी भी बहन है, हम दोनों एक परिवार हैं। तो क्या तुम परिवार के किसी सदस्य को नोमिनेट करोगे?' हालांकि, शालीन भनोट ने साजिद खान के सामने खुद को सही ठहराते हुए कहा कि ये गेम ऐसा ही खेला जाता है। घर के अंदर हर एक घरवाला एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा कर रहा है। साजिद इस पर कहते हैं, 'लेकिन फिर आपने ऐसा क्यों कहा कि फराह आपकी बहन की तरह हैं? शालीन कहते हैं, 'मैं जानता था सर कि आप मेरे नोमिनेशन से घर से बाहर नहीं होंगे।'

स्टैंड अप कॉमेडी में साधा निशाना

बिग बॉस 16 के प्रोमो के मुताबिक स्टैंड अप कॉमेडी के दौरान साजिद खान ने कहा, 'बिग बॉस के बाद इस घर की दूसरी आवाज शालीन है, यहां आने से पहले तुम मुझे कह रहे थे कि फराह खान का तू दूसरा भाई है, तो मुझे नोमिनेट क्यों किया? शालीन भनोट साजिद से खुश नहीं थे। इस पर साजिद ने कहा, 'कल भी तूने मुझे नोमिनेट किया था और आज भी तूने मुझे थंब डाउन किया, तो कौन सा भाई है। इस पर शालीन कहते हैं, 'आप मुझे उंगली कर रहे हो, आप मुझे सुनना भी चाहते हैं या नहीं।' इस पर साजिद ने कहा, 'आप यहां पर हो क्यों, आए क्यों हो यहां पर?'

आपको बता दें कि बिग बॉस 16 के पहले हफ्ते घर से बेघर होने के लिए गौरी नागौरी, साजिद खान, अर्चना गौतम, शिव ठाकरे, MC स्टैन, गौतम विज नोमिनेट हैं। वहीं, बिग बॉस ने टीना दत्ता, मान्या सिंह और सौंदर्या को सजा देते हुए कहा कि ये तीनों ही घर का सारा काम करेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article