टीवी मसाला

Tejasswi Prakash: करण कुंद्रा से शादी पर तेजस्वी ने दिया शानदार जवाब, देखें ये VIDEO

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 02:59 PM IST

Tejasswi Prakash Comment on Marriage with karan Kundra: टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 15' की विजेता तेजस्वी प्रकाश अभिनेता करण कुंद्रा की शादी को लेकर कई खबरें सामने आती रहती हैं। अब तेजस्वी ने एक वीडियो के जरिए लोगों को शानदार जवाब दिया है।

Image

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा

KEY HIGHLIGHTS
  • करण कुंद्रा से शादी पर तेजस्वी ने दिया शानदार जवाब।
  • इंस्टाग्राम पर तेजस्वी का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
  • तेजस्वी का कहना है कि वह शादी से पहले श्योर होना चाहती हैं।

Tejasswi Prakash and karan kundra Marriage: ‘बिग बॉस 15' की विजेता और टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) अभिनेता करण कुंद्रा (karan kundra) के साथ रिलेशन के कारण आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। बिग बॉस 16 जीतने के बाद से ही तेजस्वी की लोकप्रियता आसमान छू रही है। लोग अक्सर सोशल मीडिया पर तेजस्वी प्रकाश से करण कुंद्रा के साथ उनकी शादी को लेकर कई सवाल पूछते रहते हैं। लोगों के इन सवालों का तेजस्वी ने बड़ी बखूबी से जवाब दिया है। आइए उनके इस वीडियो पर नजर डालते हैं।

Tejasswi and Karan Wedding: क्या जल्द होगी दोनों की शादी?

सोशल मीडिया पर लोग तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा से शादी को लेकर अक्सर सवाल खडे़ करते रहते हैं। हालांकि दोनों ने ही फिलहाल शादी को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है। लोग दोनों की शादी को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। इसपर तेजस्वी ने एक वीडियो शेयर कर बेहतरीन जवाब दे दिया है।

‘जिसको जो पूछना है कुंद्रा से पूछो’

तेजस्वी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ये वीडियो शेयर किया है। जिसके कैप्शन में तेजस्वी प्रकाश ने लिखा है, ‘मैं सीरियस होकर ये बात कह रही हूं कि बाद में खुद के लिए सॉरी फील करने से बेहतर है कि आप अच्छे से श्योर हो जाओ। मेरा ये सभी लड़कियों को मैसेज है। आपको शादी का फैसला करने में जितना टाइम लेना है लो।’ इसके साथ ही आखिर में तेजस्वी ने लिए कि जिसकी जो सवाल पूछना है वो करण कुंद्रा से पूछों।

बता दें कि तेजस्वी और करण की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। इस कप्पल का क्रेज इतना अधिक है कि उनके आस-पास हमेशा भीड़ का जमावड़ा लगा रहता है। दोनों के नाम पर कई फैन पेज भी मौजूद हैं। उम्मीद यही जताई जा रही है कि दोनों जोड़े अपनी शादी की खबर जल्द से जल्द शेयर करेंगे।

End of Article