Anita Hassanandani Crying: जी टीवी चैनल दर्शकों के लिए नया शो 'छोरियां चली गाँव' लेकर आ रहा है। इस शो में टीवी दुनिया की तमाम फेमस एक्ट्रेसेस गाँव के काम काज सीखेंगी। सिर्फ यही नहीं लग्जरी में रहने वाली हसीनाओं को गाँव की मिट्टी में सोना पड़ेगा। चैनल की पूरी कोशिश है कि इस शो से वो ज्यादा से ज्यादा टीआरपी बटोर सकें। ऐसे दिलचस्प शो को देखने के लिए जनता काफी उत्साहित है। इस शो में टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी नजर आने वाली है। शो की शूटिंग के लिए रवाना होने से पहले अनीता खूब रोईं लेकिन क्यूँ जानिए इस रिपोर्ट में।
Image Source: Anita Hassanandani Instagram
इंस्टाग्राम पर अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) ने वीडियो शेयर किया जिसमें वो अपने पति और बेटे से अलविदा लेती दिखीं। शो 'छोरियां चली गाँव' (Choriyan Chali Gaon) के लिए अनीता को भोपाल जाना होगा और अब वो कुछ दिन वहीं रहेंगी। बेटे और पति को छोड़कर दूर जाना अनीता को इमोशनल कर गया। वीडियो में अनीता पति रोहित और बेटे को कसकर गले लगाते हुए रोती हैं। हालांकि रोहित रेड्डी और आरव अनीता का हौसला बढ़ाते हुए कहते हैं कि तुम शो जीतकर ही वापिस आना। सिर्फ यही नहीं विदाई लेने से पहले अनीता और रोहित एक दूजे को लिप किस भी करते हैं।
अनीता हसनंदानी पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखती हैं 'ज़िंदगी भर के लिए मेरे चीयरलीडर्स! क्या मैं भाग्यशाली हूँ या मैं भाग्यशाली हूँ?' अनीता का ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें इस शो में चिंकी-मिनकी, अनीता हसनंदानी, ऐश्वर्या खरे जैसे कई हसीनाओं नजर आने वाली हैं।
