टीवी मसाला

Anita Hassanandani ने बताई सलमान खान के 'बिग बॉस' से दूर भागने की असली वजह, बोलीं- मैं हिस्सा बनना भी चाहूं तो...

Anita Hassanandani Reveals Why She Is Not Doing Bigg Boss: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस' अपने नए सीजन के साथ टीवी की दुनिया में दस्तक देने के लिए तैयार है। लेकिन टीवी के कई सितारे ऐसे हैं जो इससे दूर भागते हैं। इस लिस्ट में अनीता हसनंदानी का नाम भी शामिल है।

Image

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम- अनीता हसनंदानी/कलर्स

Anita Hassanandani Reveals Why She Is Not Doing Bigg Boss: सलमान खान अपने धमाकेदार शो 'बिग बॉस' के नए सीजन के साथ टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। सलमान खान का 'बिग बॉस 19' शुरू होने से पहले ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है। अभी तक 'बिग बॉस 19' के लिए कई टीवी सितारों को अप्रोच भी किया जा चुका है, जो शो की टीआरपी को तूफान की तरह बढ़ा सकते हैं। लेकिन कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जो बिग बॉस का नाम सुनते ही दूरी बना लेते हैं। अब इस लिस्ट में टीवी की नागिन यानी अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) का नाम भी जुड़ चुका है। अनीता ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में 'बिग बॉस 19' से दूर भागने की वजह जाहिर की है।

अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) ने बताया कि उन्हें नहीं लगता कि वह 'बिग बॉस' जैसे रियलिटी शो के लिए बनी हैं। अनीता हसनंदानी ने इस सिलसिले में इंटरव्यू में कहा, "ईमानदारी से बताऊं तो मुझे नहीं लगता कि मैं बिग बॉस के लिए बनी हूं। मैं अगर करना भी चाहूं तो वो लोग कतराएंगे। क्योंकि जो वो लोग चाहते हैं, मैं वो शायद दे नहीं पाऊंगी।" बता दें कि अनीता हसनंदानी जल्द ही जीटीवी के अपकमिंग शो 'छोरियां चली गांव' में नजर आने वाली हैं। इस शो के तहत टीवी एक्ट्रेसेस को गांव में जाकर रहना पड़ेगा और मेकर्स के दिये टास्क पूरे करने होंगे।

वहीं 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) की बात करें तो इसके लिए अभी तक कई स्टार्स के नाम सामने आ चुके हैं। भाविका शर्मा के साथ-साथ परम सिंह का नाम लिस्ट से जुड़ा था। बीते दिन ये भी खबर आई थी कि श्रद्धा आर्या और धीरज धूपर भी 'बिग बॉस 19' का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि इन बातों पर कलाकारों ने अभी तक चुप्पी साधी हुई है।

ashna malik
आशना मलिक author

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

End of Article