टीवी मसाला

Elvish Yadav अलग-अलग विवादों में फंसकर हुए परेशान, दिल का गुबार निकालते हुए बोले- इतना फेमस होना गुनाह है

Elvish Yadav On Finding Himself In Controversies: यू-ट्यूब से लेकर टीवी की दुनिया में पहचान बनाने वाले एल्विश यादव ने हाल ही में विवादों पर दर्द बयां किया है। उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि मुझे इन विवादों से फर्क पड़ता है। साथ ही एल्विश यादव ने सवाल किया कि क्या फेमस होना गुनाह है?

Image

फोटो क्रेडिट- एल्विश यादव इंस्टाग्राम

Elvish Yadav On Finding Himself In Controversies: यू-ट्यूब से लेकर टीवी की दुनिया में पहचान बनाने वाले एल्विश यादव अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। एल्विश यादव ने "बिग बॉस ओटीटी 2' में जीत दर्ज की थी। वहीं इन दिनों वह 'लाफ्टर शेफ्स 2' में नजर आ रहे हैं, जहां वह करण कुंद्रा के साथ कुकिंग स्किल तो दिखाते ही हैं, साथ ही लोगों का खूब मनोरंजन भी करते हैं। लेकिन एल्विश यादव (Elvish Yadav) का करियर जहां ऊंचाइयों पर है तो वहीं उनकी जिंदगी उथल-पुथल से भरी हुई है। एल्विश यादव कई विवादों में घिर चुके हैं, जिसके लिए वह बहुत बार निशाने पर भी आ जाते हैं। इन विवादों को लेकर अब एल्विश यादव ने अपने दिल का हाल बयां किया है।

एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने पिंकविला को इंटरव्यू दिया, जिसमें उनसे सवाल किया गया कि क्या उन्हें विवादों से फर्क पड़ता है? इसपर एल्विश यादव ने जवाब दिया, "फर्क पड़ता है। रोज सोचता हूं जो चीजें करी नहीं हैं, वो चीजें करनी पड़ रही हैं। मैं कभी-कभी सोचता हूं कि इतना मशहूर होना गुनाह हो गया है क्या? मेरे से भी तो मशहूर लोग हैं, वो खुश हैं। मेरे साथ ऐसा क्यों है? कभी-कभी सोचता हूं, फिर सोचता हूं कि सोचकर क्या ही हो जाएगा। तो मत ही सोचो, बस यही है।" एल्विश यादव ने इंटरव्यू में कहा कि ऐसी चीजें किसी के साथ नहीं होनी चाहिए। उन्होंने ये भी बताया कि इन विवादों ने उन्हें वक्त से पहले ही समझदार बना दिया।

एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने इस सिलसिले में कहा, "मैं वक्त से पहले ही समझदार हो गया। शायद जो मैं 4 साल बाद होना था, वो अब हो गया हूं।" एल्विश यादव ने बताया कि इस मुश्किल वक्त में उनके परिवार ने उनका खूब साथ दिया है। 'बिग बॉस ओटीटी 2' विजेता ने कहा, "इसलिए मेरे साथ खड़े हैं, क्योंकि मैं सही हूं। वो खुश हैं जो मैं कर रहा हूं जिंदगी में। बस थोड़े दुखी हो जाते हैं जब ऐसे इल्जाम लग जाते हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article