YRKKH Spoiler 17 July: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों टीवी दुनिया का धाकड़ सीरियल बन चुका है जिसका एक भी एपिसोड जनता मिस नहीं करना चाहती। ट्विस्ट और टर्न्स की बाढ़ से दर्शक खुश हो गए हैं। जनता के भरपूर प्यार ने सीरियल को टीआरपी लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया है। जैसा कि कल के एपिसोड में आपको देखने को मिला था अभिरा के चलते अरमान और अंशुमन के बीच जमकर लड़ाई होती है। तान्या अभिरा को धर्मसंकट में डालते हुए अभीर और अंशुमन में से किसी एक को चुनने के लिए कहती है। तो चलिए जानते हैं आज के एपिसोड में आज के एपिसोड में क्या नया हंगामा होने वाला है।
समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत मायरा से होगी जो अभिरा की खुशी के लिए पुकी का रोल निभाएगी। मायरा को पुकी के कपड़ों में देख अभिरा के आँखों से आँसू बहने लगेंगे। अभिरा मन ही मन खुद से कहेगी कि वो मायरा को पुकी का दर्जा नहीं दे सकती क्यूँकि वो गीतांजली और अरमान की बेटी है। मुझे मायरा संग अपनी लगाव तोड़ना होगा क्यूँकि अरमान आसपास घूमेगा जो गीतांजली और अंशुमन से नाइंसाफी होगी। जैसे ही मायरा अभिरा के गले लगने की कोशिश करेगी तो वो उसे दूर कर देगी ये कहकर कि आप पुकी नहीं बल्कि गीतांजली की मायरा हो। मुझे तंग मत करो अपने मम्मी पापा के पास जाओ। अभिरा की डांट सुनकर मायरा का दिल दुख जाएगा। अभिरा का दिल तब छलनी होगा जब मायरा ये कह देगी कि उनके इस व्यवहार के चलते पुकी उसे छोड़कर चली गई। दूसरी तरफ कियारा अभीर से चारु के बारें में पता करने कि कोशिश करेगी क्यूँकि वो कई समय से लापता है।
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के एपिसोड में आगे दिखाया जाएगा कि अभीर घर में चारु की तस्वीर में माला चढ़ाकर पूजा कर रहा होगा, जिसे देख कियारा के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। अभीर कियारा को बताएगा कि चारु को फ़ोर्थ स्टेज कैंसर हो गया था जिसके चलते उसकी मौत हो गई। चारु की आखरी इच्छा थी कि उसकी मौत की खबर घरवालों को देर से पता चले। दूसरी तरफ फंक्शन में अरमान मायरा को समझाएगा कि गीतांजली की तरह अभिरा भी उसकी मां है। अगर बड़े डांट दे तो प्यार समझकर उसे रख लेना चाहिए। इसी के साथ अभिरा अंशुमन से कहेगी कि वो पुकी को भुलाकर आगे बढ़ना चाहती है क्यूँकि अब उसकी बेटी वापिस नहीं आएगी। ये देख अंशुमन अभिरा से कहेगा कि उम्मीद पर ही दुनिया कायम है। कहानी में आगे मनोज कृष को जाल में फंसाने के लिए उससे कहेगा कि कंपनी में शेयर होल्डर अरमान भी है जो किसी और ये बेच देगा। मनोज कृष के मुंह से निकलवाना चाहता है कि उसने दादी सा को धोखा देकर घर और कंपनी छीनी थी। अभिरा पुलिस वालों को कॉल कर पुकी की तलाश करने से मना कर देगी।
