Amitabh Bachchan Kaun Banega Crorepati Update: टीवी की दुनिया में कुछ शो ऐसे हैं, जिनसे दर्शकों का सालों पुराना जुड़ाव है। 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) भी ऐसा ही एक शो है, जिसे अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपनी खास अंदाज वाली होस्टिंग से लंबे समय से दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनाए हुए हैं। शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स, उनसे पूछे जाने वाले सवाल और अमिताभ बच्चन के साथ उनकी बातचीत दर्शकों को खूब पसंद आती है। यही वजह है कि इस शो के नए एपिसोड्स का इंतजार रहता है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से शो के प्रसारण और शूटिंग से जुड़ी गतिविधियों में बदलाव देखने को मिल रहा है। चैनल पर पुराने एपिसोड्स दिखाए जा रहे हैं और अब इसके पीछे की वजह को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है।
अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर बढ़ी चिंता, एक हफ्ते से रुकी 'कौन बनेगा करोड़पति' की शूटिंग (Image Source: Sonytv)
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Bigg Boss 20: स्काउट OP से परेशान हुईं काशवी! लाइव स्ट्रीम पर किया ब्रेकअप? वीडियो हुआ वायरल
इस वजह से नहीं आ रहा शो
अमिताभ बच्चन एक बार फिर से अपने शो कौन बनेगा करोड़पति को लेकर एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह अमिताभ बच्चन से जुड़ा एक अपडेट है। IANS की रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन की तबीयत ठीक नहीं चल रही है। इसी वजह से शो के मेकर्स ने फिलहाल नए एपिसोड की शूटिंग रोक दी है। इस बीच चैनल दिवाली स्पेशल वीक के तहत कुछ हफ्ते पुराने एपिसोड दोबारा टेलीकास्ट कर रहा है। इन एपिसोड में सेलिब्रिटी मेहमान नजर आए थे। सूत्र ने बताया कि शो के लिए आखिरी बड़ा सेलिब्रिटी एपिसोड रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), साई पल्लवी (Sai Pallavi) और रवि दुबे (Ravi Dubey) के साथ शूट किया गया था। तीनों अपनी आने वाली फिल्म 'रामायण' (Ramayana) के प्रमोशन के लिए क्विज शो में पहुंचे थे। सूत्र के मुताबिक, 'रामायण' की स्टारकास्ट वाला ये एपिसोड पहले फिल्म की रिलीज के आसपास टेलीकास्ट करने की योजना थी। हालांकि, अमिताभ बच्चन की तबीयत को देखते हुए पूरा प्लान बदलना पड़ा। चैनल ने इस एपिसोड को फिल्म की रिलीज तक रोककर रखने के बजाय पिछले हफ्ते दिवाली स्पेशल वीक की शुरुआत इसी एपिसोड से की।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:बंद होने को आया Seher Hone Ko Hai, पार्थ समथान ने किया कंफर्म; भावुक होकर बोले- कई पल बिताए यहां...
सब जल्द होगा ठीक
खबर में आगे बताया गया है कि अब उम्मीद है कि अगले हफ्ते से शो की शूटिंग दोबारा शुरू हो सकती है। हालांकि, ये पूरी तरह अमिताभ बच्चन की सेहत पर निर्भर करेगा। सूत्र ने कहा, 'उम्मीद है कि अगले हफ्ते से शूटिंग फिर शुरू होगी, लेकिन ऐसा तभी होगा जब उनकी तबीयत इसकी इजाजत देगी।' अमिताभ बच्चन से जुड़ी इस खबर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
