KBC के शूट के बाद ये काम करते हैं अमिताभ बच्चन, जानकर हैरान हो जाएंगे आप

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 21, 2022, 08:30 AM IST

Kaun Banega Crorepati 14: कौन बनेगा करोड़पति 14 को अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं। शो में उनके अनोखे अंदाज पर दर्शक फिदा रहते हैं। मेकर्स ने हाल ही में प्रोमो जारी किया है, जिसमें बिग बी ने खुलासा किया कि वो शूट खत्म होने के बाद घर जाने की बजाय ये काम करते हैं।

Kaun Banega Crorepati 14: टीवी का सबसे पॉपुलर क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) दर्शकों को बेहद पसंद है। पिछले 2 दशक से ज्यादा ये शो अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) होस्ट कर रहे हैं। अमिताभ शो में आने वाले सभी कंटेस्टेंट के साथ अनोखा रिश्ता बना लेते हैं। इतनी बड़ी शख्सियत होने के बावजूद बिग बी किसी को भी ऐसा महसूस नहीं होने देते है कि वो उनसे पहली बार मिल रहे हैं। बिग बी आने वाले कंटेस्टेंट के साथ जमकर मस्ती करते हैं। वो कंटेस्टेंट को कई बार मोटिवेट करते हैं। ज्ञान के इस खेल में वो कई बार अपने जीवन से जुड़े दिलचस्प किस्सों का जिक्र करते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता है कि अमिताभ बच्चन केबीसी का शूट खत्म होने के बाद अपने घर चले जाते होंगे। लेकिन ऐसा नहीं है। हाल ही में एक प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें अमिताभ ने खुलासा किया है कि वो शो के पैकअप के बाद क्या करते हैं।

KBC के शूट के बाद ये काम करते हैं अमिताभ बच्चन, जानकर हैरान हो जाएंगे आप

प्रोमो में अमिताभ बच्चन कहते हैं जैसे ही ये शो खत्म होता है, हम सबके साथ फोटो खिंचवाते हैं। क्योंकि हमको तैयार करना पड़ता है कि कल ये लोग फिरसे आएंगे या नहीं। ये लोग हमारे कस्टमर है, इनके बगैर हमारी दुकान नहीं चलेगी। ये सब लोग अपने साथ जितने भी पदार्थ लेकर आते हैं ये सब हमको दान दे देते हैं। यहां से जब हम अपने कमरे में जाते हैं तो गठ्ठर भरके सबके लिए ऑटोग्राफ साइन करते हैं और इसमें 1 से 2 घंटे लगते हैं। ना साइन करो तो बुरा मान जाएंगे। पता नहीं क्या समझता है अमिताभ बच्चन अपने आपको। एक किताब दिया था हमने साइन करने को साइन ही नहीं किया।

End of Feed